PM Surya Ghar Scheme: प्रचंड गर्मी के बीच इन दिनों बिजली का खर्च भी बढ़ जाता है. खर्च तो भुगता जाए, लेकिन बिजली की कटौती व आंख मिचौली से परेशानियों का सामना करना पड़ता है. बढ़ती बिजली की दरें और फिर ऊपर से कटौती लोगों को परेशान किए हुए हैं. हम आपको एक ऐसी स्कीम बताने जा रहे हैं, जिसका फायदा आराम से उठा सकते हैं.

केंद्र सरकार की पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का नाम तो सुना ही होगा. यह स्कीम किसी वरदान की तरह है. इस योजना से जुड़कर बिजली बिल से राहत मिलने के साथ आप सभी विद्युत यंत्र कितने भी आराम से चला सकते हैं. इस स्कीम पर लोगों को सब्सिडी प्रदान की जा रही है. इससे हर महीने 300 यूनिट बिजली तक का खर्च एकदम फ्री हो सकता है.

ऐसे समझे सब्सिडी का गणित

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना बहुत ही खास है. मार्केट में सीधे वेंडर से सोलर पैनल लगवाने के प्रति किलोवाट करीब 60000 से 80000 रुपये तक बैठता है. लेकिन इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन कराने पर सरकार इस बोझ को काफी कम कर सकती है। आप इस योजना से जुड़ेंगे तो किलोवाट के हिसाब से सब्सिडी मिल सकेगी.

जैसे अगर आप 1 किलोवाट का सेटअप लगवाएंगे तो छोटे घरों या कम खपत वाले परिवारों के लिए यह बेस्ट है. इस पर सरकार 30000 रुपये की फिक्स्ड सब्सिडी प्रदान करती है. अगर आप 2 किलोवाट वाला सेटअप लगाएंगे तो फिर मैक्सिमम 78000 की सब्सिडी प्रदान कर रही है.

3 किलोवाट वाले सेटअप पर भी मिल रही तगड़ी सब्सिडी

सरकारी योजना के अंतर्गत 3 किलोवाट वाला सेटअप लगवाएंगे तो यह काफी फायदा का सौदा होगा. इसकी पावर ज्यादा होने के चलते आप एसी, गीजर और कूलर जैसे यंत्र इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें आपको अधिकतम 78000 रुपये तक की सब्सिडी मिलेगी. इसके अलावा 3 किलोवाट से बड़ा प्लांट जैसे- 5 kW लगाने पर भी सब्सिडी की अधिकतम सीमा 78000 रुपये तकी ही रहेगी. ही रहेगी.

यूपी वालों को मिल रहा अतिरिक्त लाभ

जानकारी के लिए बता दें कि अगर आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं तो राज्य सरकार की तरफ से भी आपको फायदा मिलेगा. केंद्र सरकार तो 78000 रुपये की सब्सिडी प्रदान कर रही रही है, लेकिन राज्य सरकार भी 30000 रुपये तक का लाभ देने का काम कर रही है. इस हिसाब से केंद्र व राज्य सरकार की कुल सब्सिडी मिलाकर 108000 रुपये तक हो जाएगी.