
Panchayat Election Update 2026: देश में पंचायत चुनाव लोकतांत्रिक सिस्टम की सबसे जरूरी प्रोसेस में से एक माना जाता है। ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद के प्रतिनिधियों का चुनाव गांव के विकास, स्थानीय प्रशासन और जनकल्याणकारी स्कीम्स के संचालन के लिए बेहद ही जरूरी होता है। साल 2026 में काफी सारे राज्यों में पंचायत चुनाव को लेकर राजनिति तेज हो गई है। काफी सारे राज्यों में चुनाव की तैयारियां भी शुरु हो गई है। जबकि कुछ राज्यों में रिजर्वेशन प्रोसेस, कानूनी विवाद और सरकार के कारणों से चुनाव के बारे में अभी तक ऐलान नहीं किया गया है।
राजस्थान पंचायती चुनाव
बता दें राजस्थान स्थानीय निकाल और पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों का काफी इंतजार हो रहा है। प्रदेश में 31 जुलाई तक पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव होना अब मुमकिन नहीं है। राज्य निर्वाचन आयोग ने ये स्पष्ट किया है कि आरक्षण निर्धारण के प्रोसेस पूरा होने के बाद भी दोनों संस्थाओं चुनाव कराने में कम से कम 90 दिन का समय लगेगा। राजस्थान हाईकोर्ट के द्वारा 22 मई को ये आदेश जारी कर आयोग को 31 जुलाई 2026 तक दोनों संस्थाओं के चुनाव संपन्न कराने के निर्देश भी दिए गए थे। लेकिन जमीनी हकीकत ये है कि राज्य में अब तक इन चुनावों के लिए ओबीसी रिजर्वेशन तय नहीं हो पाया है।
14 अगस्त तक आएगी OBC आयोग की रिपोर्ट
पूरे मामले में आरक्षण के तय को लेकर फंसा है। बीते दिनों पंचायती राज विभाग ने निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा था। इस पत्र में ये जानकारी दी है। ओबीसी आयोग ने रिजर्वेशन से जुड़ी अपनी आखिरी रिपोर्ट को तैयार करने के लिए 14 अगस्त तक का समय मांगा है। वहीं पंचायती राज के मुताबिक, अगर ओटीबीसी आयोग अपनी रिपोर्ट को 14 अगस्त तक देता है तो विभाग इसके बाद एक्टिव होकर 31 अगस्त 2026 तक एससी, एसटी, ओबीसी और महिलाओं के लिए सभी पदों का रिजर्वेशन तय कर देगा। विभाग ने आयोग से ये भी जानकारी ली थी कि इस पूरे प्रोसेस के संपन्न होने के बाद चुनाव कराने में कितना सयम लगेगा।
प्रेस रिलीज के बाद लगेंगे 90 दिन
जानकारी के लिए बता दें पंचायती राज विभाग के इसी पत्र का जवाब देते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने सोमवार को साफ कर दिया है कि आयोग के मुताबिक विज्ञप्ति के बाद 90 दिन जिस दिन भी विभाग की तरफ से चुनाव के बारे में प्रेस विज्ञप्ति जारी होगी। उसके बाद चुनाव होने में 90 दिन का समय लगेगा। पंचायती राज चुनाव राज्य में बढ़ी हुई पंचायतों और मिल रहे संसाधनों को देखते हुए पंचायत चुनाव 4 स्टेप्स में किया है। इसमें तकरीबन 50 दिन का समय लग जाता है तो आयोग की 90 दिनों की इस समय सीमा के मुताबिक राज्य में चुनाव अब सिंतबर या अक्तूबर के महीने में हो पाएंगे।
उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव अपडेट
वहीं उत्तर प्रदेश की बात करें तो ये देश का सबसे बड़ा राज्य होने के कारण यहां पंचायत चुनाव का महत्व काफी ज्यादा है। राज्य की हजारों ग्राम पंचायतों, क्षेत्र पंचायतों और जिला पंचायतों में चुनाव कराने की तैयारी को लेकर लगातार चर्चाएं होती आ रही हैं। बहरहाल उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव की ऑफिशियल तारीख घोषित नहीं की गई है। चुनाव कार्यक्रम जारी होने से पहले कई सारी प्रशासनिक और कानूनी तालमेल को पूरा किया जाना हैं।
बता दें सबसे ज्यादा चर्चा ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के मामले को लेकर हुई हैं। इस बारे में इलाहाबाद हाई कोर्ट में याचिका भी दायर की गई थी। न्यायालय ने इस मामले की सुनवाई को बहरहाल छह हफ्ते के लिए रोक कर दिया है। इस कानूनी प्रोसे के चलते पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने में कुछ समय लग सकता है।
उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव की मुख्य जानकारी
बता दें यूपी में पंचायत चुनाव की आधिकारिक तारीख अभी घोषित नहीं हुई हैं। मामला इलाहाबाद हाई कोर्ट में विचाराधीन है। ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर कानूनी विवाद जारी है। इसकेसाथ न्यायालय की अगली सुनवाई के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकती है और चुनाव कार्यक्रम राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किया जाएगा।
मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव अपडेट
बात अगर मध्य प्रदेश की करें तो फिलहाल पंचायत चुनाव को लेकर कोई नई ऑफिशियल जानकारी जारी नहीं की गई है। मध्य प्रदेश राज्य में इस समय प्रशासन और राजनीतिक दलों का ज्यादा ध्यान विधानसभा उपचुनावों और दूसरी राजनीतिक गतिविधियों पर है। इसी वजह से पंचायत चुनाव के प्रोसेस अभी आगे नहीं बढ़ पाया है।
मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग समय-समय पर पंचायत चुनाव की तैयारियों के बारे में जानकारी ले रहा है। जैसे ही सरकार से जरूरी अनुमति और प्रशासनिक प्रोसेस पूरा होगा। चुनाव के बारे में इसे घोषित कर दिया जा सकता है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों के मतदाता और संभावित उम्मीदवार चुनाव की नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे हैं।
मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव की प्रमुख बातें
मध्य प्रदेश में अभी तक चुनाव कार्यक्रम घोषित नहीं हुआ है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से नई अधिसूचना का इंतजार है। इसके साथ प्रशासनिक तैयारियां जारी हैं और विधानसभा उपचुनावों के बाद पंचायत चुनाव पर निर्णय संभव है।
अन्य राज्यों में पंचायत चुनाव की स्थिति
हिमाचल प्रदेश
बता दें हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव तय समय पर अच्छे से हो चुके हैं। नई पंचायतों ने अपना कार्यभार संभाल लिया है और ग्रामीण विकास से जुड़े कई सारे कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है।
अन्य राज्य
देश के अन्य राज्यों में भी पंचायत चुनाव से जुड़े कार्यक्रम अलग-अलग समय पर जारी किए जाते हैं। हर एक राज्य का अपना राज्य निर्वाचन आयोग होता है, जो कि कानूनी प्रक्रियाओं, स्थानीय परिस्थितियों और प्रशासनिक तैयारियों को ध्यान में रखते हुए चुनाव के बारे में घोषणा की जाती है। काफी सारे राज्यों में मतदाता लिस्ट की जांच की जाती है। इसके बाद आरक्षण निर्धारण किया जाता है। मतदान केंद्र और प्रशासनिक तैयारियां पूरी होने के बाद ही चुनाव का ऩॉटिफिकेशन जारी किया जाता है।
पंचायत चुनाव की अधिसूचना कब जारी होगी?
बता दें अभी राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव की आखिरी तारीख घोषित नहीं गई है। इस बारे में राज्य निर्वाचन आयोग के जरिए सभी कानूनी और प्रशासनिक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद ऑफिशियल नॉटिफिकेशन जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों और मतदाताओं को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर राज्य निर्वाचन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट और सरकारी घोषणाओं पर नजर रखें।
निष्कर्ष
बता दें साल 2026 के पंचायत चुनाव को लेकर देश के काफी सारे राज्यों में तैयारियां हो रही है। वहीं राजस्थान में रिजर्वेशन प्रोसेस पूरा होने के बाद चुनाव कार्यक्रम का ऐलान किया जा सकता है। यूपी में मामला अभी कोर्ट में है और चुनाव की तारीख का ऑफिशियल ऐलान किया जा रहा है। वहीं एमपी में अभी नया ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है और चुनाव को लेकर ऑफिशियल जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
