PF Nomination Rules: EPF खाते में नॉमिनी न करने पर क्या होता है? जानें क्यों जरूरी है e-Nomination

एम्प्लॉयीज प्रोविडेंट फंड (EPF) भारत में सैलरी पाने वाले कर्मचारियों के लिए रिटायरमेंट सेविंग की सबसे बड़ी स्कीम है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके PF खाते में नॉमिनी रजिस्टर न करने पर आपके परिवार को कितनी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है? अगर किसी EPFO मेंबर की बिना नॉमिनी के मृत्यु हो जाती है, तो PF की राशि खत्म नहीं होती, लेकिन क्लेम करने की प्रक्रिया काफी मुश्किल और लंबी हो जाती है । इसलिए EPFO ने e-Nomination को अनिवार्य कर दिया है। आइए, विस्तार से जानते हैं कि नॉमिनी न होने पर क्या होता है, किन लोगों को पेंशन का हक मिलता है, और e-Nomination कैसे करें।