PF Interest Credit 2025-26: EPFO ने PF खातों में ब्याज करना शुरू, 4 आसान तरीकों से जानें अपना ब्याज

अगर आप नौकरीपेशा हैं और आपका Employees' Provident Fund (EPF) खाता है, तो आपके लिए अच्छी खबर है। EPFO ने वित्त वर्ष 2025-26 का PF ब्याज खातों में जमा करना शुरू कर दिया है। कई खाताधारकों के खाते में ब्याज की राशि दिखाई देने लगी है। हालांकि, अगर आपके PF खाते या पासबुक में अभी तक ब्याज की एंट्री नहीं दिख रही है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप कुछ आसान तरीकों से अपने PF ब्याज और बैलेंस की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।