Panchayat 5 Udpate: पंचायत सीरीज के सभी सीजन को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया है. पंचायत सीरीज (Panchayat Series) के अभी तक 4 सीजन आ चुके हैं और अब दर्शकों को पंचायत 5 (Panchayat 5 Release Date) का बहुत ही बेसब्री से इंतजार है. रिंकी, प्रधान जी, सचिव जी, प्रहलाद चा समेत तमाम कैरेक्टर एक बार फिर से बहुत जल्द ही सबका मनोरंजन करते नजर आएंगे.

हालांकि, Panchayat 5 सीजन कब तक आएगा इस बारे फिलहाल कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन पिछले दिनों मेकर्स ने कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लेटेस्ट अपडेट दिया है. दर्शक यह जानने के लिए बेताब है कि पंचायत 5 (Panchayat 5 Amazon Prime) की कहानी क्या होगी? क्या सचिव जी और रिंकी की शादी हो जाएगी? क्या पंचायत 5 में किसी नए कैरेक्टर (Panchayat 5 Cast) की एंट्री होगी या क्या राजनीती का नया मोड़ देखने को मिलेंगे। आईये जानते हैं सबकुछ।

क्या होगी ‘पंचायत 5’ की कहानी? (Panchayat 5 Story) 

दुर्गेश कुमार ने हाल ही में बताया था कि आखिर आगे पंचायत में क्या होने वाला है? उन्होंने दावा किया कि नए सीजन में कई मजेदार ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। बनराकस (भूषण) का रोल निभाने वाले दुर्गेश कुमार ने बताया था कि इस बार भी आनंद आने वाला है.’ वहीं उनके बाद बिनोड का रोल करने वाले अशोक पाठक ने कहा, ‘मज़ा आएगा.

कौन बनेगा फुलेरा का नया उप प्रधान? (Panchayat 5 Plot Twists)

सीजन 4 अपने साथ कई सवाल लेकर साल छोड़ गया था: फुलेरा का अगला उप प्रधान कौन होगा? नई प्रधान यानी क्रांति देवी (सुनीता राजवर) ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया. उन्होंने कहा, ‘घर की बात, घर में ही रहेगी. हमारे राइटर्स हैं जिन्होंने बहुत अच्छा लिखा हुआ है. सीजन 1 से लेकर सीजन 5 तक मेंटेन करना, गांव की सरलता भी मेंटेन करना, मसाला भी मेंटेन करना. उनकी लिखावट और हम कलाकारों की कारीगरी एक साथ स्क्रीन पे देखने में मज़ा आएगा।

क्या रिंकी और सचिव जी की शादी होगी? (Sachiv Ji and Rinki Love Story) 

सीजन 4 के लास्ट एपिसोड में जैसा आपने देखा था कि सचिव जी और रिंकी ने अपने प्यार का इजहार एक दूसरे से कर दिया था. लेकिन, अब यह देखना है कि पंचायत 5 में रिंकी और सचिव जी की लव स्टोरी आगे बढ़ती है या नहीं? क्या दोनों की शादी होगी या नहीं, यह आने वाले समय में पता चलेगा। हालांकि, फैंस द्वारा रिंकी और सचिव जी की जोड़ी को बहुत ज्यादा पसंद किया गया है. दोनों को फैंस एक साथ देखना चाहते हैं.

‘पंचायत 5’ में क्या कुछ आएगा ट्विस्ट 

‘पंचायत’ के चारों सीजन ने अब तक लोगों को खूब एंटरटेन किया है. चौथे सीजन में दिखाया गया था कि प्रहलाद चा को विधायकी का चुनाव लड़ने का ऑफर मिलता है. वो पांचवें सीजन में चुनावी मैदान में नजर आएंगे या नहीं इसके बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है. ये सीजन भी कहानी के लिहाज से काफी दिलचस्प होने वाला है.

कब रिलीज होगा ‘पंचयात सीजन 5’? (Panchayat 5 Release Date)

पंचायत सीजन 5 को लेकर मेकर्स की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की गई है। मगर कहा जा रहा है कि पंचायत 5 को बहुत जल्द ही रिलीज किया जा सकता है। इस सीरीज में जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, चंदन रॉय और फैसल मलिक जैसे कलाकार भी नजर आएंगे.