Oppo A7 Pro Max का टीज़र: 10,000mAh बैटरी की पुष्टि, 80W चार्जिंग, 50MP कैमरा

Oppo जल्द ही चीन में अपनी नई A7 सीरीज की शुरुआत करने वाला है। कंपनी ने इसमें आने वाले अपकमिंग Oppo A7 Pro Max का पहला आधिकारिक टीजर जारी कर दिया है, जिसमें पहली बार फोन का रियर डिजाइन देखने को मिला है। बता दें कि इससे पहले यह स्मार्टफोन Geekbench पर भी लिस्ट हो चुका है, और कुछ लीक्स में स्पेसिफिकेशंस शेयर किए गए थे। आइए, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।