Hindi News latest news

PM Kisan Yojana: होली से पहले किसानों की होगी चांदी, खाते में आएंगे 6000 रुपए, पढ़ें डिटेल

PM Kisan 22nd Installment: केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा लोगों को लाभान्वित करने के लिए काफी सारी सरकारी स्कीम को संचालित किया जा रहा है। इसमें पीएम किसान...

PM Kisan Yojana: होली से पहले किसानों की होगी चांदी, खाते में आएंगे 6000 रुपए, पढ़ें डिटेल

: केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा लोगों को लाभान्वित करने के लिए काफी सारी सरकारी स्कीम को संचालित किया जा रहा है। इसमें पीएम किसान योजना शामिल है। इस समय बिहार के लाखों लोगों को पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम की 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक किसानों को इस किस्त का लाभ होली से पहले मिल सकता है। इस बार किसानों को पीएम किसान स्कीम के साथ कर्पूरी ठाकुर किसान स्कीम का भी पैसा प्राप्त हो सकता है।

रिपोर्ट के मुताबिक, किसानों को इस बार 2 हजार रुपए की जगह 3 हजार रुपए का लाभ मिल सकता है। बता दें पीएम किसान सम्मान योजना के तहत अब तक 21 किस्तें जारी की जा चुकी हैं। 21वीं किस्त नवंबर 2025 में दी गई थी। इस योजना के तहत किसानों को सालाना 6 हजार रुपए की मदद दी जाती है। वहीं, बिहार सरकार ने कर्पूरी ठाकुर योजना के तहत 3 हजार रुपए अतिरिक्त जोड़ दिए हैं। इसका मतलब अब किसानों को कुल 9 हजार रुपए मिलेंगे। वहीं 22वीं किस्त को लेकर उम्मीद है कि यह फरवरी के आखिरी सप्ताह या मार्च के पहले सप्ताह में जारी हो सकती है। बहरहाल सरकार ने अभी कोई ऑफिशियल तारीख का ऐलान नहीं किया है।

डिटेल्स सही होना जरूरी होगा

किसान योजना की राशि पाने के लिए अपनी जानकारी सही होना बेहद जरूरी है। ध्यान रखें कि आपका e-KYC पूरा हो, Farmer ID बन चुकी हो, Aadhaar बैंक अकाउंट से लिंक हो और बैंक अकाउंट की जानकारी सही हो। साथ ही जमीन का रिकॉर्ड अपडेटेड होना चाहिए। अगर इन में कोई गलती होगी तो पैसे आपके खाते में नहीं आएंगे।

कैसे चेक करें कि पैसा मिलेगा या नहीं?

किसान घर बैठे ही अपनी किस्त का स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं। वहां Know Your Status या Beneficiary Status पर क्लिक करें और Aadhaar नंबर, मोबाइल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर डालें। इसके बाद कैप्चा भरकर Search पर क्लिक करें। स्क्रीन पर आपको आपकी पिछली किस्तों की जानकारी, अगली किस्त का स्टेटस और e-KYC सहित सभी डिटेल्स दिख जाएंगी।

Verified Source Google News timesbull.com ✓ Trusted
Cropped Whatsapp Image 2026 02 05 At 9 28 43 Pm

Adarsh ​​Pal is a content writer at Timesbull Media. He specializes in writing news related to industry updates, the automotive sector, banking, telecommunications, the travel sector, and personal finance. Adarsh ​​has previously worked with several digital media channels. He is...

Read more about Adarsh P