Skip to content
Home jobs PSSSB Recruitment 2026: दसवीं पास को मिलेगी सरकारी...
jobs latest news

PSSSB Recruitment 2026: दसवीं पास को मिलेगी सरकारी नौकरी, ग्रेजुएट वाले भी करें आवेदन, जानिए अपडेट

Article Highlights

Key Takeaways
  • PSSSB Recruitment 2026: अगर आप सरकारी नौकरी (Government Job) की तलाश में हैं तो फिर चिंता ना करें. सरकारी जॉब का इंतजार खत्म होने जा
PSSSB

PSSSB Recruitment 2026: अगर आप सरकारी नौकरी (Government Job) की तलाश में हैं तो फिर चिंता ना करें. सरकारी जॉब का इंतजार खत्म होने जा रहा है. पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की तरफ से ग्रुप सी और ग्रुप डी के विभिन्न पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है. इस भर्ती में नौकरी लेना चाहते हैं तो फिर देर नहीं करें.

आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है. इसलिए पंजाब में सरकारी नौकरी का ख्वाब देख रहे हैं तो फिर देर नहीं करें. पीएसएसएसबी ने ग्रुप सी और ग्रुप डी भर्ती के लिए एक अधिसूचना भी जारी की है. उम्मीदवार sssb.punjab.gov.in से जारी नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं और भर्ती के लिए आवेदन करने का काम कर सकते हैं. इस भर्ती से जुड़ी जरूरी बातें नीचे आर्टिकल में जान सकते हैं, जहां आपका कंफ्यूजन खत्म हो जाएगा.

PSSSB Recruitment 2026: दसवीं पास को मिलेगी सरकारी नौकरी, ग्रेजुएट वाले भी करें आवेदन, जानिए अपडेट

जानिए किन पदों पर निकली भर्ती

पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की तरफ से ग्रुप सी के पदों पर क्लर्क उत्पादन शुल्क एवं कराधान निरीक्षक के पदों की भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है. ग्रुप डी में चपरासी, चौकीदार और माली जैसे विभिन्न पदों की भर्ती निकालने का काम किया गया है.

भर्ती के लिए योग्यता

पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की और से उत्पादन शुल्क निरीक्षक पदों के लिए आवेदक का किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएट होना जरूरी है. इसके साथ ही DOEACC से 120 घंटे का कंप्यूटर कोर्स या ओ लेवल का सर्टिफिकेट होना बहुत ही जरूरी है. ग्रुप डी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की योग्यता हाई स्कूल होनी जरूरी है.

PSSSB Recruitment 2026: दसवीं पास को मिलेगी सरकारी नौकरी, ग्रेजुएट वाले भी करें आवेदन, जानिए अपडेट

दोनों भर्ती के लिए उम्मीदवारों का पंजाबी भाषा में पास होना भी अनिवार्य है। वहीं, पीएसएसएसबी में आवदेन के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष होना जरूरी है.

जानिए कैसे करें आवेदन

इसके लिए सबसे पहले पीएसएसएसबी ग्रुप सी और ग्रुप डी भर्ती के लिए उम्मीदवार sssb.punjab.gov.in पर जाना होगा.

फिर आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए रिक्रुटमेंट सेक्शन पर क्लिक करना पड़ेगा.

फिर दिए गए भर्ती लिंक पर क्लिक करना होगा.

इसके बाद अब ईमेल और मोबाइल नंबर की सहायता से खुद को पंजीकरण कराना होगा.

फिर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवार आवेदन फॉर्म भरना होगा.

इसके बाद आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें और फॉर्म को फाइनल चेक करने का काम कर सकते हैं.

फिर सबमिट करने के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा.

इसके बाद अब उम्मीदवार अपना आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें, उसका पीडीएफ बनाएं और प्रिंट आउट भी निकाल सकते सकते हैं.

Verified Source Google News www.timesbull.com ✓ Trusted
vipin kumar

Vipin Kumar is an experienced journalist with 8 years in the media industry, having worked with prominent news platforms including Dainik Jagran and News24. Currently serving at Timesbull.com for almost four years, dedicated to delivering truthful, transparent, and people-centric news that informs and empowers readers. Committed to transparent, ethical, and accurate journalism.