ITR Filing: जानें Deduction, Exemption और Rebate में क्या है अंतर, पहली बार ITR भर रहे हैं तो ये जानकारी है जरूरी

समय पर इनकम टैक्स का भुगतान करना हम सभी का कर्तव्य बनता है। इसके लिए ITR फाइल करना और सैलरी, प्रॉफिट, रियल एस्टेट की बिक्री से होने वाले फायदे, कैपिटल गेन, इंटरेस्ट और डिविडेंड पेमेंट वगैरह जैसे अलग-अलग सोर्स से हुई कमाई की सही रिपोर्ट देना अनिवार्य होता है। पिछले कुछ सालों पर अगर ध्यान दें तो ई-फाइलिंग प्रोसेस पहले से और भी बेहतर और तेज हो गया है। हालांकि पहली बार फाइल करने वालों के लिए यह प्रोसेस मुश्किल हो सकता है। ऐसे में अगर आप भी इनकम टैक्स से जुड़े कुछ जरूरी शब्दों का मतलब और उनके बीच का फर्क समझ लेंगे तो रिटर्न फाइल करने के दौरान आपको मुश्किल नहीं होगी। आइए जानते हैं Deduction, Exemption और Rebate के बीच क्या है फर्क।