ITR Filing: 4 लाख से कम आय पर भी अनिवार्य हो सकता है ITR, जानें किन परिस्थितियों में

अक्सर लोगों को लगता है कि अगर उनकी सालाना आय टैक्स छूट की सीमा से कम है, तो उन्हें ITR दाखिल करने की जरूरत नहीं है। लेकिन ऐसा हर मामले में सही नहीं है। आयकर नियमों के तहत कुछ खास परिस्थितियों में 4 लाख रुपये से कम सालाना आय होने पर भी ITR भरना अनिवार्य हो सकता है। ऐसे में नियमों की जानकारी होना जरूरी है, ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी या नोटिस का सामना न करना पड़े।