Skip to content
Home India Weather Forecast: फटेगा बादल और गिरेगी बिजली, इन...
India

Weather Forecast: फटेगा बादल और गिरेगी बिजली, इन राज्यों में आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश बनेगी मुसीबत

Article Highlights

Key Takeaways
  • Weather Forecast:
  • यहां बादल फटने की आशंका

Weather Forecast: भारत के अधिकतर इलाकों में मानसूनी बारिश जमकर हो रही है, जिससे जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। लगातार हो रही बारिश ने लोगों के जीना ही हराम कर दिया है, जिससे हर कोई काफी परेशान है। यूपी और उत्तराखंड के कई इलाकों में देर रात बारिश होने से तापमान काफी नीचे खिसक गया, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।

इतना ही नहीं राजस्थान और मध्य प्रदेश के हिस्सों में रात बारिश होने से लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली। दक्षिण भारत के कुछ इलाकों में लोगों का जीना ही हराम हो रहा है, क्योंकि लगातार झमाझम बारिश होने से जगह-जगह पानी भरा हुआ है। पूर्वोत्तर राज्यों में मानसूनी बारिश होने से नाले और तालाब जल से लबालब हैं। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई राज्यों में तेज बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है।

इन इलाकों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

आईएमडी के अनुसार, उत्तराखंड, असम, मेघालय जैसे अलग-अलग हिस्सों में तेज बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है। देश के इन राज्यों में आज सबसे ज्यादा बारिश देखने को मिल सकती है, जो लोगों का जीना हराम कर सकती है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार और अरुणाचल प्रदेश में तेत बारिश होने की संभावना है।

इसके अलावा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज बारिश देखने को मिल सकती है। इसके अलावा गुजरात जैसे अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल के हिमालय से सटे इलाकों में बारिश का दौर देखने को मिलेगा।

इसके साथ ही सिक्किम, झारखंड, कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में झमाझम बारिश होने की उम्मीद है। इसके साथ ही केरल और तटीय कर्नाटक में भारी बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। छत्तीसगढ़, गंगा से सटे पश्चिम बंगाल के इलाकों में, बिहार, झारखंड, ओडिशा, सौराष्ट्र और कच्छ में तेज बारिश देखने को मिल सकती है।

यहां बादल फटने की आशंका

मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतर बारिश का अनुसार लगाया गया है। मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि कुछ हिस्सों में बहुत भारी वर्षा की संभावना है। उन्होंने कहा, विशेष रूप से, यदि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों तथा पश्चिमी हिमालय की तराई को देखें तो हम सामान्य से ज्यादा बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है।

महापात्र के अनुसार, वह क्षेत्र है जहां बादल फटने, भारी वर्षा के कारण भूस्खलन, बाढ़ के रूप में विनाशकारी प्रभाव होने की उम्मीद है। कई नदियां भी यहीं से निकलती हैं। इसके अलावा मध्य भारत में भी गोदावरी, महानदी और अन्य नदी घाटियों में सामान्य से अत्यधिक बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है।

Verified Source Google News www.timesbull.com ✓ Trusted
Snehlata Sinha

I began my journey in media with Radio Dhamal, where I honed my skills in radio broadcasting. After that, I spent two years at News24 and E24, gaining valuable experience in news reporting and journalism. For the past five years, I've been a lifestyle journalist at [Timesbull.Com ], specializing in fashion, style, and Bollywood trends. I'm passionate about keeping my readers informed and inspired, and I love sharing my insights on the latest beauty remedies and celebrity gossip."Would you like me to add anything else, such as your social media handles or a specific area of expertise within fashion or beauty.