नई दिल्ली: आजकल के समय में खराब जीवनशैली और अनियमित रूप से खानपान की वजह से बहुत सारे लोगों को मोटापा डायबिटीज हाई कोलेस्ट्रोल जैसी गंभीर समस्या हो रही है। इस खबर में आज हम बढ़ते वजन को लेकर बात करेंगे। हमने अपने घर में या आसपास, पड़ोस में अक्सर पाया है कि जिन भी लड़कियों की शादी होती है उसके बाद उनका वजन काफी तेजी से बढ़ जाता है। जैसा कि आप सभी जानते हैं शादी के बाद बेली फैट बढ़ना अब आम बात हो गई है। तो आज हम आपको इस लेख के जरिए बताएंगे कि आखिर क्या कारण है कि विवाह के बाद महिलाओं को बढ़ते वजन जैसी परेशानियां उठानी पड़ती है।
विवाहित जीवन के बाद टाइम को मैनेज करने में आती है मुश्किलें।
कई सारे डॉक्टर और हेल्थ एक्सपर्ट्स ने हमें बताया है कि ज्यादातर महिलाएं अपने हेल्थ और डाइट को लेकर कॉन्शियस होती हैं। लेकिन विवाह के बाद वह अपने इस आदत को बरकरार नहीं रख पाती है। यही कारण है कि शादी के बाद उनका वजन काफी तेजी से बढ़ने लग जाता है। हमने अक्सर पाया है कि विवाह के बाद कई सारी महिलाएं तथा लड़कियां अपने जीवनशैली या लाइफस्टाइल को लेकर लापरवाह हो जाती है और ज्यादा समय इन सब के लिए नहीं निकाल पाती है। जिसके कारण वह अपने हेल्दी लाइफ़स्टाइल को भूलकर बढ़ते वजन या मोटापा जैसे चीजों का शिकार हो जाती है।
फिजिकल एक्टिविटी हो जाती है कम
शादी के बाद अक्सर हमने पाया है कि लड़कियां हेवी एक्सरसाइज करना छोड़ देती है और अपना ज्यादा से ज्यादा समय घर के कामों में लगा देती है। जिसके बाद जाहिर सी बात है कि वह अपने आप पर बिल्कुल समय नहीं दे पाती है और यही वजह है कि उनके पेट और कमर पर अनचाही चरबियां आने लगती है। कई बार बढ़ते वजन का कारण ज्यादा मानसिक तनाव लेना भी होता है। कई सारी महिलाएं ऐसी भी होती है जो कि ऑफिस का काम भी संभालती हैं, ऐसे में शादी के बाद उनको घर और ऑफिस दोनो का काम एक साथ संभालने से तनाव काफी बढ़ जाता है। ज्यादा काम की जिम्मेदारी आने से महिलाओं के वजन पर साफ तौर पर असर नजर आता है। हालांकि पुरुषों में यह चीज़े कम झलकती है।
बढ़ते वजन का कारण हार्मानल चेंज भी होता है।
हालांकि कई सारे हेल्थ एक्सपर्ट से जानकारी लेने के बाद यह मालूम चला है कि शादी के बाद महिलाओं में बढ़ते वजन का कारण सबसे बड़ा यह भी होता है कि पति के साथ फिजिकल रिलेशन में आना। फिजिकल रिलेशन में आने से महिलाओं के अंदर कई तरह के हार्मोनल चेंज देखने को मिलते हैं। यही वजह होती कि कई सारी महिलाओं का वजन अचानक से बढ़ने लगता है। हमने पाया है कि शादी के बाद महिलाएं काम की जिम्मेदारियों की वजह से सही से पूरी नींद नहीं ले पाती है। ये भी कारण है कि महिलाओं को मोटापा का शिकार होना पड़ता है।