नई दिल्ली: विवाह शादी में कई तरह के ऐसे रिचुअल्स निभाए जाते हैं जिसके बारे में सभी को जानकारी नहीं होती है। हिंदू रीति रिवाज में शादी के तय होते ही कई सारे ऐसे रिवाज है। हर राज्य की अपनी अपनी शादियों की अलग-अलग मान्यता है और लोग इसे काफी उमंग के साथ निभाते भी है। जो जिस क्षेत्र का होता है वह वही के रीति-रिवाजों के साथ आगे बढ़ता है। आज के मौजूदा वक्त में सोशल मीडिया पर कई सारे ऐसे वीडियो उपल्ब्ध है, जिसमें हमारे हिंदू रीति रिवाज की शादियों की झलक पाई जाती है। हालांकि इन चीजों को आम आदमी अच्छे से समझ नहीं पाता है। आज हम आपको इस खबर के जरिए आज एक ऐसे ही वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि हमारे रीति-रिवाजों से जुड़ा हुआ है।
दो लड़कियों ने आपस में ही कर लिया विवाह
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में आप आसानी से देख सकते हैं कि दो लड़की ने आपस में ही विवाह कर लिया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की ने दूल्हे का गेटअप पहना है वही दूसरी लड़की ने दुल्हन की गेट अप में तैयार है। दूल्हा बनी लड़की ने शेरवानी, मोजड़ी से लेकर सेहरा तक पहन रखा है, वही दुल्हन बनी लड़की ने पूरे साज और सिंगार के साथ तयार है। दूल्हा बनी लड़की का शानदार स्वागत किया जा रहा है, इसके बाद दुल्हन के साथ जयमाला की रस्म पूरी की जा रही है। इस वीडियो में आगे यह देखा गया है कि एक बूढ़ी औरत जो की दादी की उम्र की है वह अग्नि को साक्षी मानते हुए दोनों लड़कियों के सात फेरे भी करवा रही हैं। इन सब रस्मों के पश्चात दोनों की शादी पूरी होती है और दोनों अग्नि के सामने बैठ जाते हैं।
https://www.instagram.com/reel/Cn5CDkSBmiE/?igshid=YmMyMTA2M2Y=
घरवालों की मर्जी से हुई है दोनों लड़कियों की शादी
वीडियो में देखा गया है कि शादी की रस्में पूरे होने के बाद दोनों लड़कियों को घरवाले अपनी गोद में उठाकर उनके साथ फोटो खिंचवाते दिख रहे हैं। कुछ सेकंड के इस वीडियो को देखकर आपको यह लगेगा कि दोनों लड़कियों ने आपस में ही शादी कर ली हैं। हालांकि इस वीडियो को देखने वाले यूजर्स ने ये बताया कि ये एक रिचुअल्स है और आगे बताया कि ऐसा कई शादियों में देखा गया है कि जहां दूल्हा जब बारात लेकर दुल्हन के घर जाता है तो वहां की औरतें हंसी मजाक के लिए ऐसा किया करती है। हालांकि ये मजाक के तौर पर ही किया जाता है लेकिन कुछ लोग इस तरह से करते हैं जैसे बिल्कुल सच में दो लड़कियों की शादी हो रही हो। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को reenu_sharma31 नाम की आईडी से शेयर किया गया है। जिसे अब तक कुल 5 लाख से भी ज्यादा लोगों ने लाइक और शेयर किया है।