योगी सरकार उत्तर प्रदेश में परिवहन निगम के कर्मचारियों को जल्द पूरा करके दे देगी। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक और सहायक विधि अधिकारी की कमी को पूरा करने के लिए परिवहन निगम जल्द ही 50 सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एवं सहायक विधि अधिकारी की भर्ती करेगा। इसकी स्वीकृति हो चुकी है सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एवं सहायक विधि अधिकारी की भर्ती संविदा के आधार पर की जाएगी।
1649 परिवहन की भी की जाएगी भर्ती
योगी सरकार में परिवहन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर सिंह ने बताया कि इसके अतिरिक्त परिवहन निगम की सृजन और 1649 संविदा परिचालकों की भर्ती करनी है। उन्होंने आगे बताया कि भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम लखनऊ रीजन में दो सौ अट्ठासी अलीगढ़ रीजन में 239 गाजियाबाद में 147 मुरादाबाद में 557 बरेली में 256 और नोएडा में 126 परिचालकों की भर्ती करेगा इससे परिचालकों की कमी दूर होगी। और संचालन में भी सहूलियत होगी।
परिवहन निगम इसके साथ ही ग समूह एवं घ समूह के अंतर्गत स्वीकृति 547 कर्मियों की भर्ती करने जा रहा है जिसकी स्वीकृति हो चुकी है परिवहन मंत्री के मुताबिक यह सब ही भर्ती उत्तर प्रदेश अधिनस्थ सेवा चयन के माध्यम से किया जाएगा। या भर्ती दो चरणों में की जाएगी। प्रथम चरण में 383 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें केंद्र प्रभारी के 93 मैकेनिक के 240 इलेक्ट्रीशियन के 25 सहायक स्टोर कीपर के 25 पदों पर भर्ती होने के लिए स्वीकृति हुई है। जबकि द्वितीय चरण में 144 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें मैकेनिक के 30 इलेक्ट्रीशियन के 123 और असिस्टेंट स्टोरकीपर केक तो 3 पदों पर स्वीकृति होगी।
इसको लेकर अब एक खुशी की लहर देखने को मिल रही है कि योगी सरकार परिवहन और परिचालकों के लिए यह कदम उठाने जा रही है और इसके लिए स्वीकृति मिल गई है स्वीकृति मिलने के बाद अलग अलग तरीके की बातें निकल कर आ रहे हैं।