नई दिल्ली- देश की राजधानी दिल्ली में यमुना नदी उफान पर है लगातार पानी बढ़ रहा है कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति हो गई। वहीं यमुना के बढ़ते जलस्तर से दिल्ली के सटे नोएडा के पास सोसाइटी वालों को भी डर लगने लगा है। नालों का पानी यमुना से उल्टा सड़कों की ओर बहने लगा है नोएडा के सेक्टर 125 24 और 35 के खादर क्षेत्र में यमुना नदी का पानी घरों और खेतों को डूबा चुका यही हालात है। कि sector-137 की जहां सड़कों पर लगभग डेढ़ फुट पानी भरा हुआ है।
सेक्टर 137 स्थित पारस सोसाइटी के आसपास सड़कों पर जलभराव हो गया है। जिसके कारण इस पोस्ट सोसाइटी से लोगों का निकलना मुश्किल हो चुका है। दरअसल नोएडा के सेक्टर 135 के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी भर गया है। पानी भरने के बाद आसपास के क्षेत्रों और गांव के लोगों में डर सता रहा है। लोग अपने मवेशियों के साथ फस गए जिन्हें पुलिस और एनडीआरएफ और फायरटीम की मदद से रेस्क्यू किया जा रहा है। वही अब बाढ़ का पानी पाउच इलाकों की ओर बढ़ रहा है लोगों में डर सता रहा है। सेक्टर 137 में नालों का पानी ओवरफ्लो हो गया है। नाले का पानी जो यमुना में जाता था अब वह वापस सड़कों पर आने लगा है। यमुना का पानी भी नालों के जरिए बाहर सड़कों पर आने लगा है।
नोएडा सेक्टर 137 के पास सोसायटी पारस के गेट नंबर 1 के सामने और बेसमेंट में भर आए पानी की वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सोसाइटी के आसपास सड़कों पर दो-दो फीट पानी भरा हुआ है। जिसकी वजह से सोसायटी के गेट को बंद कर दिया गया है। वहीं अस्पताल के पास नाले का दीवार टूटने की वजह से पानी का वर्षों का खतरा मंडरा रहा है। वहीं शुक्रवार को पानी से गुजर रहे कई बार पानी में ही फस गई। जिस वजह से लोगों को काफी परेशानियां भी झेलनी पड़ी है।
लोगों ने कहा कि बारिश तो बंद हो गई लेकिन यमुना नदी का पानी जिस तरीके से उफान पर बढ़ता जा रहा है ऐसा लग रहा है। कि अब नोएडा में भी पानी पानी हो जाएगा। चारों तरफ से दिक्कतें सता रही है लोगों में एक घर बन गया है। आखिरकार नोएडा में पानी आने को लेकर प्रशासन कितना लेट है। यह तो देखने वाली बात होगी लेकिन लोगों का कहना है। कि सरकार को जल्द कोई बड़ा कदम उठाना पड़ेगा जिससे राहत मिल सके।