Weather Update: अगले 4 दिनों तक 8 राज्यों में बारिश और बर्फबारी की भविष्वाणी, गरजेंगे बादल और गिरेगी बिजली

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। देशभर में मौसम का मिजाज (Weather Update) बहुत ही तेजी से बदलता हुआ नजर आ रहा है। कुछ राज्यों में गर्मी तो कुछ राज्यों में बारिश और बर्फबारी तबाही मचाती हुई नजर आ रही है।

मौसम विभाग की मानें तो उत्तर पूर्वी भारत के राज्यों में अगले दो दिनों के दौरान भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 23 फरवरी को कुछ राज्यों में बारिश को लेकर चेतावनी भी जारी कर दी गई है।

मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में कल यानी 24 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है। वहीं, दूसरी तरफ देश की राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में सुबह से ही खिली हुई धूप देखने को मिल रही है।

दिल्ली के तापमान में इजाफा देखने को मिल रहा है। हालांकि, सुबह और शाम के समय में लोगों को हल्की सर्दी महसूस हो रही है, लेकिन दोपहर के समय में अभी से ही तेज धूप लोगों को परेशान करने लगी है। कश्मीर में बर्फीले तूफान और हिमाचल में तापमान माइनस 14 तक गिर गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 27 फरवरी तक उत्तरी और उत्तर पूर्वी राज्यों के कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी की भविष्वाणी की है। मौसम विभाग की मानें तो ताजा पश्चिमी विक्षोभ 24 फरवरी की रात से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की आशंका है। इसके अलावा 24-27 फरवरी के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है।

यहां बर्फबारी की चेतावनी

मौसम विभाग की मानें तो हिमाचल प्रदेश में 24 से 28 फरवरी तक ऊंची पहाड़ियों में बारिश और बर्फबारी की भी संभावना है। जबकि, 26 और 27 फरवरी को निचली और मध्यम पहाड़ियों में अलग-अलग स्थानों पर बारिश की भविष्यवाणी की है।

22 और 23 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश में छिटपुट भारी वर्षा के साथ ही बर्फबारी की भविष्यवाणी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, 22 और 23 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश, गरज के साथ बर्फबारी, बिजली गिरने की भविष्यवाणी की गई है।

बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने 24 और 25 फरवरी को झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम और ओडिशा में छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App