नई दिल्ली। उत्तर भारत के राज्यों में इस समय कड़ाके की सर्दी देखने को मिल रही है। बर्फीली ठंड की वजह से लोगों का जीना बेहाल हो रखा हुआ है। यूपी, बिहार, मध्यप्रदेश, हिमाचल, दिल्ली, पंजाब सहित कई राज्यों में इन दिनों हड्डियां गला देने वाली सर्दी पड़ रही है।
मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई इलाकों में अगले पांच दिनों तक के लिए सर्दी को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। जबकि अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर भारत में ठंडे दिन भयंकर स्थिति बनी हुई है। शीतलहर के चलते कई जगहों पर स्कूलों को बंद रखने का भी आदेश दे दिया गया है।
उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में 20 और 21 जनवरी, 2024 से ठन्डे दिन से लेकर गंभीर ठन्डे दिन रहने की संभावना है। pic.twitter.com/zOpvvFXVtj
— India Meteorological Department (@Indiametdept) January 20, 2024
दिल्ली, यूपी, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी को लेकर चेतवानी जारी कर दी गई है। उत्तर भारत के राज्यों में अभी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है।
पंजाब के कुछ हिस्सों में 20-22 जनवरी, 2024 से ठन्डे दिन से लेकर गंभीर ठन्डे दिन रहने की संभावना है। pic.twitter.com/ubCPlXsa5t
— India Meteorological Department (@Indiametdept) January 20, 2024
यहां पंहुचा न्यूनतम तापमान 2-4 डिग्री सेल्सियस
मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा – चंडीगढ़-दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, झारखंड में 6-10°C के बीच दर्ज किया गया है। ‘दक्षिण हरियाणा, दक्षिण उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान के अलग-अलग इलाकों 2-4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आज सबसे कम न्यूनतम तापमान 3. 1°C नौगांव (पूर्वी मध्य प्रदेश) में दर्ज किया गया।
हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ स्थानों में 21-24 जनवरी, 2024 के दौरान गंभीर शीत लहर चलने की संभावना है। pic.twitter.com/qxtNQx6JRw
— India Meteorological Department (@Indiametdept) January 20, 2024
यहां पड़ेगी कड़ाके की सर्दी
मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब के कुछ स्थानों में 21-24 जनवरी तक खूब शीत लहर चलने की संभावना है। जबकि, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ स्थानों में 21-24 जनवरी को कड़ाके की सर्दी पड़ने की संभावना है। उत्तराखंड में 21 जनवरी को भयंकर सर्दी देखने को मिल सकती है।
बिहार के कुछ हिस्सों में 20-24 जनवरी, 2024 से ठन्डे दिन से लेकर गंभीर ठन्डे दिन रहने की संभावना है। pic.twitter.com/RNQ3byeRCw
— India Meteorological Department (@Indiametdept) January 20, 2024
रविवार को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और यूपी में सर्दी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। उत्तर भारत के राज्यों में अगले पांच दिनों के दौरान घना कोहरा छाया हुआ देखने को मिल सकता है। राजधानी दिल्ली में कल यानी रविवार को भी कोल्ड डे की स्थिति रहेगी।