Weather Update Today: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित कई राज्यों में इस समय घना कोहरा और भयंकर सर्दी देखने को मिल रही है। घने कोहरे की वजह से लोगों के लिए घर से बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया है।
कोहरे के कारण ट्रेनें और कई फ्लाइट्स भी देरी से चल रही हैं। पिछले दो दिनों से ठंड बढ़ने लगेगी। इसमें सुबह-शाम के साथ ही दिन के समय में अधिक ठंड महसूस हो रही है। कुछ राज्यों में शीत लहर का प्रकोप भी देखने को मिल रहा है।
मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए 30 दिसंबर तक घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल, हरियाणा सहित कई राज्यों में कोहरे का असर बहुत अधिक रहेगा।
उत्तर रेलवे के मुताबिक, अधिक कोहरे होने की वजह से दिल्ली-हावड़ा रूट पर राजधानी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें 10 से 12 घंटे की देरी से चल रही हैं। कोहरे के कारण कई उड़ानों में भी देरी हुई है।
पंजाब, दिल्ली और हरियाणा में आज घने कोहरे को देखते हुए रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है, जबकि कल यानी 30 दिसंबर के लिए इन राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
आईएमडी के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली के कई हिस्सों में 30 दिसंबर की सुबह तक अधिक कोहरे की संभावना है। आईएमडी के अनुसार, गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
Cold Day conditions very likely in some to many parts of Punjab on 29th, 30th & 31st December. pic.twitter.com/11y5HAhli8
— India Meteorological Department (@Indiametdept) December 29, 2023
मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश में 29 दिसंबर की रात से 31 दिसंबर की सुबह तक अधिकांश हिस्सों में घना कोहरा देखने को मिल सकता है। कुछ स्थानों पर अगले 3 दिनों ऐसा ही मौसम देखने को मिल सकता है।
Cold Day conditions very likely in isolated pockets of Uttar Pradesh on 29th, 30th & 31st December. pic.twitter.com/fpLmeCic1k
— India Meteorological Department (@Indiametdept) December 29, 2023
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तरी राजस्थान में 29 दिसंबर की रात से 31 दिसंबर की सुबह तक कुछ स्थानों पर घना कोहरा देखने को मिल सकता है।
उत्तरी राजस्थान में 29 दिसंबर की रात से 31 दिसंबर की सुबह तक कुछ स्थानों में घना से बहुत घना (दृश्यता < 50 मीटर) कोहरा रहने की संभावना है और उसके बाद इसकी तीव्रता में कमी आएगी। pic.twitter.com/zSJ2FpEyeD
— India Meteorological Department (@Indiametdept) December 29, 2023
बिहार में आज रात से कल यानी 31 दिसंबर की सुबह तक कुछ जगहों पर घना कोहरा देखने को मिल सकता है। उसके बाद इसकी तीव्रता में कमी आएगी।
बिहार में 29 दिसंबर की रात से 31 दिसंबर की सुबह तक कुछ स्थानों में घना से बहुत घना (दृश्यता 50 मीटर) कोहरा रहने की संभावना है और उसके बाद इसकी तीव्रता में कमी आएगी। pic.twitter.com/SIbs50jNWY
— India Meteorological Department (@Indiametdept) December 29, 2023
हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली में 31 दिसंबर की सुबह तक अधिकांश हिस्सों में घना कोहरा देखने को मिल सकता है।
हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली में 29 दिसम्बर की रात से 31 दिसम्बर की सुबह तक अधिकांश हिस्सों में अधिकांश हिस्सों में घना से बहुत घना (दृश्यता 50 मीटर) कोहरा रहने की संभावना है और कुछ स्थानों पर अगले 3 दिनों तक जारी रहेगा। pic.twitter.com/ZI6h3jWHvT
— India Meteorological Department (@Indiametdept) December 29, 2023