Weather Today Update: देशभर में इस समय कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, हिमाचल, पंजाब, दिल्ली सहित कई राज्यों में भयंकर ठंड से लोगों का बुरा हाल हो रखा हुआ है। कोहरे और बर्फीली हवाओं ने लोगों की मुश्किलों को और भी अधिक बढ़ा दिया है।
शीतलहर की वजह से गलन बढ़ गई है। मौसम विभाग की मानें तो अभी उत्तर भारत के राज्यों ऐसा ही मौसम देखने को. मिलेगा। अगले दो दिनों के दौरान उत्तर भारत में काफी घना कोहरा देखने को मिल सकता है।
इसके अलावा शीतलहर की स्थिति भी रहेगी। गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली-एनसीआर सहित कई राज्यों में घना कोहरा देखने को मिला है। हालांकि, दोपहर के समय में हल्की धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली है।
आज सुबह 08:30 बजे के पिछले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली के अधिकांश हिस्सों, उत्तर प्रदेश के कई स्थानों तथा उत्तर पश्चिमी राजस्थान और मध्य प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर 3-6°C के बीच रहा। pic.twitter.com/HqqZWZIeIn
— India Meteorological Department (@Indiametdept) January 26, 2024
यूपी में मौसम का हाल
राजधानी लखनऊ में सुबह घना कोहरा देखने को मिला था। इसके साथ ही सहारनपुर, बरेली, मुजफ्फरनगर सहित 41 जिलों में ठंड को देखते हुए रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। अधिक कोहरा छाए रहने का ऑरेंज अलर्ट हैं।
उत्तर प्रदेश में 27, 28 और 29 जनवरी को भी घना कोहरा देखने को मिल सकता है। कानपुर में 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। उत्तर प्रदेश के अधिकांश जगहों में 26 और 27 जनवरी 2024 को रात/सुबह के समय में घना कोहरा छाए हुए रहने की संभावना है।
इन राज्यों में पड़ेगी भयंकर सर्दी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की रिपोर्ट के अनुसार, 25 जनवरी को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है।
पंजाब के कई जगहों में 26-28 जनवरी, 2024 के दौरान रात/सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ स्थानों में 26-28 जनवरी, 2024 के दौरान रात/सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
राजस्थान और मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों तथा बिहार, झारखंड और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के अधिकांश हिस्सों में 7-10°C के बीच रहा।
आज सबसे कम न्यूनतम तापमान 2.7°C हिसार (हरियाणा) में दर्ज किया गया।
— India Meteorological Department (@Indiametdept) January 26, 2024
बिहार के कुछ स्थानों में 27 जनवरी, 2024 के दौरान रात/सुबह के समय घना कोहरा देखने को मिल सकता है। उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों में 28-30 जनवरी, 2024 को शीतलहर रहने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के कुछ स्थानों में 27 जनवरी, 2024 को भयंकर सर्दी पडने की संभावना है।
Minimum Temperatures reported on 26th January, 2024 in Haryana & Chandigarh.#HaryanaWeather #mintemperature@AAI_Official@DGCAIndia@RailMinIndia@NHAI_Official@moesgoi@DDNewslive@ndmaindia@airnewsalerts@IMD_Chandigarh@cmohry@mlkhattar pic.twitter.com/j8h49TO8m3
— India Meteorological Department (@Indiametdept) January 26, 2024
बारिश और बर्फबारी की चेतावनी
25-30 जनवरी तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्की बारिश/बर्फबारी होने की संभावना है। अगले 2 दिनों के दौरान सिक्किम में आज छिटपुट ओलावृष्टि की संभावना है।