Weather Update: अगले दो दिनों तक गरज और चमक के बीच तेज बारिश और बर्फबारी की भविष्यवाणी, 10 राज्यों में अलर्ट

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली सहित कई राज्यों में इस समय कड़ाके की सर्दी देखने को मिल रही है। सर्दी, बर्फबारी और शीतलहर की वजह से लोगों का बुरा हाल हो रखा हुआ है। देश के कई राज्यों में मौसम विभाग ने बारिश और घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम का मिजाज बहुत ही तेजी से बदलता हुआ दिख रहा है। राजधानी दिल्ली में बुधवार और गुरुवार को दो दिन बारिश हुई और फिर दोपहर में अच्छी धूप खिली। मौसम विभाग की मानें आज यानी 3 फरवरी की रात से दिल्ली में एक बार फिर से बारिश की वापसी होने वाली है।

दिल्ली में बारिश को लेकर अलर्ट

शनिवार रात दिल्ली और आसपास के इलाके में हल्की बारिश और कल यानी 4 फरवरी को तेज बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। दिल्ली में रविवार को बारिश और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। जबकि, 5 फरवरी को दिल्ली में अधिकतम तापमान में थोड़ी बढ़त देखने को मिल सकती है।

गाजियाबाद में बारिश का अलर्ट

कल गाजियाबाद में बारिश की गतिविधियां एक बार फिर से देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, कल गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री देखने को मिल सकता है। 5 फरवरी को भी गाजियाबाद में बारिश की संभावना जताई जा रही है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, आज पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा देखने को मिला था। कई क्षेत्रों में भारी बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना जताई गई है। 3-5 फरवरी के बीच, जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की भविष्यवाणी कर दी गई है।

आईएमडी के मुताबिक, कल यानी 4 फरवरी को जम्मू, कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश में बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App