Monsoon Update: जून के महीने में अब गर्मी ने अपने असली तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। दोपहर के समय में लू का कहर जारी है। तेज धूप और भीषण गर्मी ने लोगों को पागल कर रखा हुआ है। मई के महीने में हुई बारिश और आंधी ने जरूर इसपर लगाम लगाई थी, लेकिन पिछले कुछ दिनों से अब गर्मी सही नहीं जा रही है। गर्मी की वजह से घर से निकलना तक मुश्किल हो गया है। दोहपर तो छोड़िये अब शाम के समय में भी बाहर गर्म हवाएं चल रही हैं। शाम के 6 बजे भी कड़ी धूप देखने को मिल रही है। राजधानी दिल्ली, बिहार, यूपी सहित कई राज्यों में अधिकतम पारा 42 डिग्री के पार चला गया है। हालंकि, मौसम विभाग की मानें तो इस चिलचिलाती गर्मी से बहुत जल्द ही लोगों को छुटकारा मिलने वाला है। सबसे पहले दिल्ली की बात करें तो 15 और 16 जून को आसमान में बादल छाने, हवाएं चलने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। गुरुवार और शुक्रवार को दिल्ली में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।
इन राज्यों में 14 जून को बारिश की भविष्यवाणी:-
– मौसम विभाग के मुताबिक, सौराष्ट्र और कच्छ में भारी बारिश की संभावना है।
– अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी भारी बारिश देखने को मिल सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेंगी।
– नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
– अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, सौराष्ट्र, कच्छ, केरल में आंधी के साथ भारी बारिश हो सकती है।
– नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उत्तराखंड, कोंकण, गोवा, तटीय कर्नाटक और लक्षद्वीप में बारिश और आंधी आ सकती है।
– गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुदुचेरी, कराईकल, और उत्तर आंतरिक कर्नाटक में बारिश देखने को मिल सकती है।
इन राज्यों में 15 जून को बारिश:-
– सौराष्ट्र, कच्छ, असम और मेघालय के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है।
– अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में बहुत भारी वर्षा हो सकती है।
– नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है।
– अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में भारी बारिश।
– हिमाचल प्रदेश, गुजरात क्षेत्र, तटीय कर्नाटक, केरल, माहे और लक्षद्वीप में बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।
– उत्तराखंड, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, कोंकण, गोवा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में हल्की बारिश की संभावना।
– गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, विदर्भ, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी, में आंधी और हल्की बारिश।