नई दिल्लीः भारत में इन दिनों मौसम का मिजाज गिरगिट की तरह रंग बदल रहा है, जिससे कहीं धूप खिली है तो कहीं कोहरे के साथ शीतलहर ने लोगों की सांसें ही थाम दी हैं। देश के कई हिस्सों में सर्दी से स्थिति नाजुक है कि जीना भी दुश्वार हो गया है। पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी होने से कई जगह हिमस्खलन की घटनाएं देखने को मिल रही हैं, जिससे मार्ग बाधित हो गए हैं।
Advertisement
पहाड़ों पर तेज हवा के साथ बारिश के दौर से मैदानों में भी सर्दी का सितम फिर बढ़ गया है। पश्चिमी यूपी व हरियाणा में तो सुबह-सुबह घना कोहरा छाया रहा है, जिससे लोग अलाव जलाकर समय बिताते नजर आए। दक्षिणी भारत के कुछ हिस्सों में देर रात बूंदबांदी होने से तापमान और नीचे खिसक गया। देश की राजधानी दिल्ली में सुबह से ही बादलों की आवाजाही का दौर देखने को मिल रहा है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश कई इलाकों में तापमान में गिरावट से सर्दी के साथ बारिश की चेतावनी जारी कर दी है।
- यहां बारिश के साथ होगा हिमपात
डाकघर की इस शानदार योजना का लाभ उठाए, ₹12,500 जमा करने पर मिलेंगे ₹1 करोड़ 3 लाख, जानिए पूरी डिटेल
लड़का हो या लड़की सभी को दीवाना बना रहा है Yamaha का ये धांसू स्कूटर, कम कीमत में मिलते हैं धाकड़ फीचर्स
आईएमडी के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश, असम में हल्की बारिश सहित बर्फबारी की चेतावनी जार की गई है। पूर्वी असम में गरज के साथ बारिश का प्रकोप देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड में आज शीतलहर सहित बारिश की संभावना जताई है।
Advertisement
वहीं, उत्तर और मध्य भारत में अधिकतम तापमान में गिरावट का दौर देखने को मिल सकता है। देश की राजधानी दिल्ली में 2-3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। पहाड़ों पर बर्फीली हवा का दौर जारी रहा। वहीं, बर्फीली हवा के कारण 18 जनवरी तक दिल्ली के इलाकों में बर्फबारी तो कहीं बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही घने कोहरे और शीतलहर का येलो अलर्ट की चेतावनी जारी कर दी है।
- यहां बदलेगा मौसम का मिजाज
आईएमडी के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश में में छिटपुट हिमपात के बाद गरज व बारिश की संभावना जताई है। उत्तरी, मध्य, पूर्वी, पश्चिमी और पूर्वोत्तर भारत में हवा की गुणवत्ता बहुत खराब होने की चेतावनी जारी की गईच है।
वहीं, सुबह-सुबह उत्तरी, मध्य और पूर्वी भारत के कुछ इलाकों में बहुत ज्यादा कोहरा छाये रहने की संभावना बनी हुई है। वहीं, पूर्वोत्तर भारत के तमाम इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की गई है इसके अलावा हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में एक-दो स्थानों पर बारिश की उम्मीद जताई है। वहीं, अरुणाचल प्रदेश में बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है।
- यहां बिगड़ेा मौसम का मिजाज
आईएमडी के अनुसार, उत्तर प्रदेश में कड़ाके की सर्दी का अनुमाना लगाया है। 14 जनवरी के बाद से ठंड का सितम शुरू हो गया है। 1 सप्ताह तक घने कोहरे सहित शीतलहर और कोल्ड की चेतावनी जारी कर दी गई है। वहीं, प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित आसपास के इलाकों में बारिश का दौर शुरू हो गया है।
वहीं, राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बांदीपोरा, बारामुला, डोडा, गांदेरबल द्वारा पूछ हिमस्खलन की संभावना जताई है। वहीं, 2000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र में उच्च स्तरीय खतरे के लिए हिमस्खलन होने की चेतावनी जारी की गई है।