नई दिल्लीः उत्तर भारत में शीतलहर ने लोगों का जीना हराम कर दिया है, जिससे हर कोई परेशान होता दिख रहा है। कड़ाके की सर्दी से हालात इतने खराब हैं कि जनमानस अलाव जलाकर समय बिताने को मजबूर हैं। कुछ हिस्सों में तो पिछले कई दिनों धूप ही नहीं निकली है, जो हर किसी को परेशानी का सबब बना रही है।
पहाड़ी हिस्सों में हो रही घनी बर्फबारी से अब हिमस्खलन भी देखने को मिल रहा है। इससे कई मार्ग बाधित होने से जाम के हालात बने हुए हैं। पूर्वोत्तर राज्यों में भी भयंकर सर्दी ने जिंदगी की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है, जो हर किसी को परेशान करने के लिए काफी है।
दिल्ली एनसीआर में सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है। दक्षिण भारत के कई हिस्सों में झमाझम बारिश होने से तापमान गिर गया। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई राज्यों में तेज बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है।
पहाड़ों पर बर्फबारी होने की उम्मीद
आईएमडी के मुताबिक, कई हिस्सों में बर्फबारी होने की संभावना है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आगामी तीन दिन तक उत्तर प्रदेश और बिहार के कई इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति बनी रह सकती है, जिससे हर कोई परेशान है।
आईएमडी के अनुसार, 31 जनवरी पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को एक पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित करने की संभावना है। इसके साथ ही इसी प्रकार विदर्भ और इससे सटे मराठवाड़ा पर चक्रवात की स्थिति बनी रहने की उम्मीद जताई है। साथ ही 24 घंटों में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश भी होने की संभावना जताई गई है।
यहां कैसे रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश तक जमकर बर्फबारी का दौर और भी ज्यादा देखने को मिल सकता है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। इसके अलावा उत्तरी तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, सिक्किम, असम और मेघालय में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का दौर देखने को मिला है।
यहां मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। आज जहां न्यूनतम तापमान नौ और अधिकतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। गलवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 10 और 21 डिग्री रहने की संभावना है। सके साथ ही बुधवार को न्यूनतम 11 और अधिकतम तापमान 20 डिग्री रहने की उम्मीद है। इसी प्रकार गुरुवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 10 और 19 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है।
इन हिस्सों में होगी बारिश
आईएमडी के मुताबिक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलावा तमिलनाडु, सिक्किम में बिजली की चमक और गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है। यहां बिजली गिरने की भी उम्मीद जताई गई है।