WEATHER FORECAST: आसमान से धरती तक गूंजेगी बादलों के गरजने की आवाज, इन राज्यों में भारी बारिश

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्लीः भारत के ज्यादातर इलाकों में इन दिनों मौसम का मिजाज तेजी से रंग रूप तेजी से बदलता जा रहा है। उत्तर भारत के पहाड़ी हिस्सों में बर्फबारी का दौर देखने को मिल रहा है, जिससे मैदानी इलाकों में सर्द हवा चल रही है। हिमालयन हिस्सों में बर्फबारी होने से हिमस्खलन भी हो रहा है, जिससे कई मार्ग बाधित चल रहे हैं।

सुबह-सुबह भी कई इलाकों में बर्फबारी दर्ज की गई जिससे लोगों को सर्दी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा पूर्वोत्तर राज्यों में अभी भी सर्दी देखने को मिल रही है। इतना जरूर है कि यहां जगह-जगह तापमान में बढ़ोतरी होने से लोगों को सर्दी से राहत मिल रही है।

राजधानी दिल्ली सहित आसपास के हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी होने से सर्दी का प्रकोप काफी कम हो रहा है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई हिस्सों में बादलों की गरज के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है।

इन हिस्सों में होगी गरज के साथ बारिश

आईएमडी के अनुसार, पश्चिमी हिमालय में पश्चिमी विक्षोक्ष के चलते देश के अधिकतर राज्यों में बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है। इसके साथ ही जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 22 फरवरी तक तेज बारिश और बर्फबारी होने की उम्मीद जताई है।

मध्य असम और आसपास के हिस्सों में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना रहने की उम्मीद जताई है। इसके साथ ही ताजा पश्चिमी विक्षोभ देर रात पश्चिमी हिमालय के पास पहुंचेगा। 22 फरवरी तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में व्यापक रूप से भारी बारिश का दौर देखने मिल सकता है।

इसके अलावा बर्फबारी के साथ तेज हवाएं और बिजली गिरने की भी उम्मीद जताई गई है। 18 से 20 फरवरी के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश के तमाम इलाकों में बारिश होने की उम्मीद जताई गई है। 19 और 20 फरवरी को उत्तराखंड में हल्की से माध्यम बारिश और बर्फबारी के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश और बर्फबारी दर्ज की जा सकती है।

इन इलाकों में होगी भारी बारिश

आईएमडी के मुताबिक, 19 से 21 फरवरी के बीच पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में, 19 से 20 फरवरी के बीच पश्चिमी उत्तर प्रदेश में, 20 से 22 फरवरी के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश में 20 से 22 फरवरी के बीच और नॉर्थ राजस्थान में 19 और 20 फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है।

इसके अलावा 19 से 20 फरवरी के बीच पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश में 30 से 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ बिजली गिरने की उम्मीद जताई है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 1 या 2 स्थानों पर घना कोहरा छाया रहना संभव है। सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में भी हल्की बारिश होने की उम्मीद जताई है।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App