नई दिल्लीः देशभर के तमाम इलाकों इन दिनों तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे लोगों को कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ रहा है। राष्ट्री राजधानी दिल्ली व आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाने से राहगीरों को जाम का सामना करना पड़ रहा है, जिससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
हिमालयन हिस्सों में बर्फबारी की चादर दिख रही है, जिससे तापमान भी माइनस में पहुंच गया है। दक्षिणी भारत के कई इलाकों में तेज बारिश देखने को मिल रही है, जिससे हर कोई पेरशान है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने देश के कई राज्यों में गरज व तेज हवा के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है।
- इन राज्यों में सर्दी से जीवन हुआ दुश्वार
आईएमडी के मुताबिक, 23 दिसंबर से शीतलहर का प्रकोप देखने को मिलने की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक, आने वाले 5 दिनों में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और उत्तरी राजस्थान में शीतलहर का कहर देखने को मिल सकता है। सुबह के समय हवा की रफ्तार भी तेज होगी। दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश में भी तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे स्थिति गंभीर होती जा रही है। बुजुर्ग आग जलाकर अपना समय बिता रहे हैं। इतना ही नहीं पश्चिम की ओर से बर्फीली हवा आने से कंपकंपी बंधी हुई हैं।
- तमिलनाडु सहित इन राज्यों में गरज के साथ बारिश बनेगी आफत
आईएमडी के अनुसार, अंडमान निकोबार द्वीप समूह के कई स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद जताई है। इसके अलावा केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और ओडिशा सहित महाराष्ट्र में भी गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है। देश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहने की चेतावनी जारी की है। पूर्वोत्तर भारत के बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ मध्यम कोहरा रहने की भविष्यवाणी जारी की गई है।