नई दिल्लीः एक बार फिर जल्द ही मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है, जिससे कई हिस्सों बादलों की आवाजाही के साथ बारिश देखने को मिलेगी। वैसे भी आज दिनभर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणवा और पश्चिमी यूपी में बादलों का दौर देखने को मिला। दूसरी ओर धूप खिलने से तापमान में काफी बढ़तोरी की गई है।
बीते दिन बारिश होने से यूपी के कई हिस्सों में रबी की फसल को काफी नुकसान पहुंचा। इतना ही नहीं गन्ना रोपाई वाले खेतों में पानी भरने से किसानों को झटका लगा है। उत्तराखंड में भी बारिश होने से जगह-जगह पानी भर गया, लेकिन आज बादल छाए रहने से तापमान में इजाफा दर्ज किया गया। दक्षिणी भारत में तो लोगों का जीना मुहाल हो गया है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई इलाकों में गरज के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है।
जानिए यहां कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
आईएमडी के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई गई है। इससे अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। देश की राजधानी मे आंशिक बादल छाए रहने और हल्की बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। इसके साथ ही दिन में सामान्य मौसम रहने के बाद शाम में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।
इसके अलावा आर्थिक राजधानी मुंबई में रविवार को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। वहीं, 4 अप्रैल तक मुंबई में आसमान साफ रहने की चेतावनी जारी कर दी गई है।
इन इलाकों में होगी गरज के साथ तेज बारिश
आईएमडी के मुताबिक, दक्षिण भारत में, अगले 4-5 दिनों के दौरान आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में आंधी के साथ तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं, आगामी 5 दिन के दौरान पूर्व, मध्य और पश्चिम भारत में मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखने को मिलेगा। साथ ही दिल्ली, यूपी-बिहार, झारखंड सहित पूर्वोत्तर इलाकों में पांच अप्रैल तक बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी गई है।