नई दिल्लीः देशभर में बढ़ती गर्मी के बीच अब मानसून का इंतजार बड़ी ही बेसब्री के साथ कर रहे हैं, जो अब खत्म होने वाला है। केरल के रास्त भारत में मानसूनी बारिश दस्तक देने जा रही है, जिसके बाद जगह-जगह बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। दूसरी ओर देश का एक बड़ा हिस्सा इन दिनों गर्मी की तपन से तप रहा है।
धूप आग का गोला बनी हुई है, जिससे घरों से निकलना भी दूभर हो गया है। देश की राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत के तमाम इलाकों में चिलचिलाती धूप खिली होने से तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई राज्यों में गर्मी तो कहीं भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है।
यहां जानिए कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
आईएमडी के मुताबिक, दक्षिण भारत के केरल में अगले दो तीन दिन में मानसून प्रवेश करने वाला है, जिससे भारी बारिश की संभावना है। बिहार में बुधवार को 10 जून के बीच भीषण गर्मी की भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल, पूर्वी झारखंड, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में भीषण गर्मी की चेतावनी जारी कर दी गई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के भी कई इलाकों में तेज गर्मी की उम्मीद है।
यूपी की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज किए जाने की संभावना बनी हुई है। लखनऊ में आज आसमान साफ रहने की संभावना बनी हुई है। यूपी से सटे गाजियाबाद में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किए जाने की संभावना है.
यहां होगी गरज के साथ भारी बारिश
आईएमडी के अनुसार, लक्षद्वीप, केरल, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और तमिलनाडु में आंधी के साथ तेज बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी गई है। पश्चिमी हिमालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, सिक्किम और तटीय कर्नाटक में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा राजस्थान के कई इलाकों में धूल भरी आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।