Weather Forecast : तेज बादलों की गरज से कांपेगी धरती! आज इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। उत्तर भारत में मौसम का मिजाज (Weather Update Today) एक बार फिर से बदलता हुआ दिख रहा है। राजधानी दिल्ली में इस समय खिली हुई धूप देखने को मिल रही है। आज यानी 7 मार्च (IMD Weather Update Today, March 07) को दिल्ली का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया किया गया है।

मगर देश के ज्यादातर राज्यों में एक बार फिर से ठंड की वापसी हो गई है। उत्तर भारत के राज्यों में सुबह और शाम के समय में लोगों को ठंड महसूस हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले पांच दिनों के दौरान ज्यादातर राज्यों में मौसम शुष्क रहने वाला है।

वहीं, अरुणाचल प्रदेश और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में आज 07 मार्च को बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है। पहाड़ी राज्यों में पिछले कुछ दिनों से बर्फबारी का सिलसिला जारी है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग की मानें तो राजधानी दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 09 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। मौसम विभाग की मानें तो आज भी दिल्ली में आंशिकतौर पर बादल छाए रहेंगे।

आज इन राज्यों में होगी बारिश

आईएमडी की मानें तो आज यानी 7 मार्च को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया गया है। आज देश के कई हिस्सों में बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है। इसके अलावा अगले 2 दिनों के दौरान रायलसीमा और केरल में मौसम रहने की संभावना है।

बर्फबारी की चेतवानी

आईएमडी के अनुसार, 6 और 7 मार्च को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। 10 मार्च, 2024 की रात से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। 10 से 12 मार्च के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश की आशंका जताई गई है।

इन राज्यों में बारिश को लेकर जारी अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में, 7 मार्च को अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ तूफान को लेकर चेतवानी जारी कर दी है। 6-9 मार्च के दौरान ओडिशा में और 6-8 मार्च के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में छिटपुट वर्षा की भविष्वाणी की है। इसके साथ ही तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App