Weather Forecast: IMD ने जारी की भविष्वाणी, अगले 48 घंटे इन राज्यों में भारी बारिश और लू चलने की भविष्वाणी

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। देशभर के कई इलाकों में (Weather Today Update) मौसम का मिजाज बहुत ही तेजी से बदलता हुआ दिख रहा है। कई राज्यों में भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। तेज धूप और भयंकर गर्मी की वजह से लोगों का बहुत ही बुरा हाल हो गया है।

ऐसे में कई जगह बारिश (Weather Forecast) देखी गई। कुछ राज्य ऐसे भी हैं, जहां बारिश, तूफान और ओले पड़ने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, 30 से 31 मार्च तक उत्तर-पश्चिम भारत में आंधी – तूफान के साथ भारी बारिश की भी भविष्वाणी जारी कर दी गई है। इसके अलावा उत्तराखंड के भी कई हिस्सों में तूफान और ओलावृष्टि को लेकर चेतवानी जारी कर दी गई है।

अरुणाचल प्रदेश में बारिश को लेकर अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश या बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इसके अलावा 30 मार्च से 1 अप्रैल के बीच में असम और मेघालय में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा नागालैंड के विभिन्न हिस्सों में भी भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है।

ओडिशा में बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक, ओडिशा में अगले कुछ दिनों तक गर्म और आर्द्र मौसम रहने की संभावना है। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। शुष्क मौसम और तेज़ धूप की वजह से आंतरिक ओडिशा में तापमान में वृद्धि देखी जा सकती है।

आईएमडी ने अप्रैल और मई में सामान्य से अधिक तापमान और लू चलने की चेतावनी दी है। खासकर मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत में। वे अगले दो से तीन महीनों के लिए असामान्य तापमान की भविष्यवाणी करते हैं।

आईएमडी ने जारी किया हीटवेव अलर्ट

मौसम विभाग ने आज उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग स्थानों और 29 और 30 मार्च को विदर्भ में लू चलने को लेकर येल्लो अलर्ट जारी कर दिया है। आईएमडी के अनुसार, 27 मार्च को महाराष्ट्र के अकोला में अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, राजस्थान के फलादी (42 डिग्री सेल्सियस), गुजरात के अमरेली (41.6 डिग्री) का स्थान रहा।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App