Weather Forecast: गर्म लू के थपेड़ों ने रोकी जिंदगी की रफ्तार, इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्लीः अप्रैल का महीना अब आधे से ज्यादा गुजर गया, जिसमें मौसम का मिजाज काफी तेज होता जा रहा है। उत्तर भारत से लेकर दक्षिणी राज्यों तक तापमान में बंपर बढ़ोतरी होने से लोगों का पसीना निकल रहा है। इन इलाकों में गर्म लू के थपेड़ों ने भी लोगों का जीना हराम कर दिया है, जिससे हर कोई परेशाना है। गर्म लू के थपेड़ों ने घरों से निकलना भी दुश्वार कर दिया है, जिससे हर कोई तौबा-तौबा कर रहा है। इसके अलावा दक्षिण भारत के कई ऐसे स्थान भी हैं, जहां देर रात आंधी के साथ बारिश देखने को मिली, जिससे मौसम ने गर्मी से राहत दिलाई।

उधर, हिमालयन इलाकों में सुबह-सुबह मामूली बर्फबारी देखने को मिली है। दिल्ली एनसीआर व आसपास के हिस्सों में सुबह से तापमान में बढ़ोतरी होने से लोगों को गर्मी झेलनी पड़ी। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है।

इन हिस्सों में कैसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मुंबई और कई राज्यों लू की चेतावनी जारी की गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को अगले कुछ दिनों तक राहत मिलती देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही छह राज्यों में लू की स्थिति की भविष्यवाणी जारी कर दी गई है।

कुछ दिनों में उत्तर भारतीय राज्यों में बारिश की गतिविधि की भविष्यवाणी कर दी गई है। 21 अप्रैल तक ओडिशा और पश्चिम बंगाल में लू की स्थिति बनी रहने की उम्मीद है। आगामी तीन दिनों तक झारखंड में, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और पुडुचेरी में 19 अप्रैल यानी आज लू का कहर देखने को मिल सकता है।

आईएमडी निदेशक मनोरमा मोहंती के अनुसार, तालचेर में 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। 18 शहरों में 41 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान दर्ज किए जाने की उम्मीद है। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में रिकॉर्ड 41.7 डिग्री सेल्सियस और कटक में तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने की उम्मीद है।

यहां होगी जमकर बारिश

आईएमडी के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में आज बारिश और बर्फबारी होने की चेतावनी दी गई है। इतना ही नहीं बादलों की गरज के साथ आंधी चलने की भी उम्मीद है। देश की राजधानी दिल्ली, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में आज और कल में हल्की बारिश की भी चेतावनी दी गई है। 19 अप्रैल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी छिटपुट बारिश हो सकती है

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App