नई दिल्लीः भारत के अधिकतर इलाकों में इन दिनों मौसम का मिजाज काफी बदला बदला नजर आ रहा है,जिससे कहीं तापमान में गिरावट तो कहीं बारिश भी हो रही है। उत्तर भारत के बीते दिन बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को सर्दी का सामना करना पड़।
पूर्वोत्तर हिस्सों में आंधी के साथ बारिश होने से जगह-जगह पानी भर गया, जिससे राहगीरों को मुसीबीतों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा पहाड़ी हिस्सों के पर्वतीय इलाकों में सुबह बूंदाबांदी होने से तापमान काफी नीचे गिर गया, जिससे लोगों को सर्दी का एहसास हुआ।
दक्षिणी भारत के कई इलाकों में भी बिजली की चमक के साथ तेज बारिश हुई। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है।
तमिलनाडु और केरल में बारिश की चेतावनी
आईएमडी के मुताबिक, दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। तमिलनाडु और केरल में आंधी के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है। इसके साथ ही राज्यों में अगले पांच दिन तक मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
इसके साथ ही 19 अक्टूबर को तेज से हवाएं चलने की उम्मीद जताई गई है। यहां हवा की रफ्तार 55 किलोमीटर प्रति घंटे तक दर्ज की जा सकती है। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मौसम की बात करें तो यहां तापमान में काफी गिरावट देखने को मिल सकती है।
न्यूनतम तापमान 17 डिग्री तो अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। इसके अलावा 22 अक्टूबर को राजधानी दिल्ली में बादल छाए रहने की उम्मीद जताई गई है। इतना ही नहीं यहां बादल की गरज के साथ बारिश भी हो सकती है।
यहां दिनभर निकली धूप
पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों में दिनभर धूप खिली रही। दोपहर में तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी जरूरी हुई, लेकिन दिन ढलते-ढलते गिरावट हो गई। अगले दिन यानी गुरुवार को भी यहां मौसम साफ रहने की संभावना बनी हुई है। राज्य में धूप खिलने के साथ 18 डिग्री सेल्सियस तापमान और अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। हरियाणा और दिल्ली एनसीआर के इलाकों में धूप खिली रहेगी।