नई दिल्लीः इन दिनों देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से रंग बदलता जा रहा है, जिससे कहीं तापमान में गिरावट तो कहीं बढ़ोतरी का सिलसिला देखने को मिल रहा है। देश की राजधानी दिल्ली व आसपास के इलाकों में दिनभर बादलों की आवाजाही का दौर जारी रहा है, जिससे तापमान में मामूली गिरावट भी देखी गई।
पूर्वोत्तर राज्यों में भी अब मौसम की गतिविधियां तेजी से रंग बदलती जा रही है, जिसके चलते कुछ हिस्सों में आंधी के साथ बूंदाबांदी देखने को मिली है। इसके बाद तापमान काफी नीचे खिसक गया। दक्षिण भारत के कई इलाकों में गरज के साथ बारिश देखने को मिली। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है।
यहां कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
आईएमडी के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक रहने की संभावना जताई गई है। दिल्ली के कई हिस्सों में तेज गरज के साथ मूसलाधार की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही दिल्ली में हल्की बारिश का दौर जारी रह सकता है।
इसके अलावा यूपी की राजधानी लखनऊ में एक बार फिर तापमान दर्ज किया जा सकता है। साथ ही न्यूनतम तापमान 21 और अधिकतम तापमान 37 दर्ज किये जाने की संभावना है। राजधानी लखनऊ में आसमान साफ रहने की संभावना है। दिल्ली एनसीआर के गाजियाबाद में यहां न्यूनतम तापमान 23 और अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहने की संभावना है। गाजियाबाद में आज धूलभरी आंधी चलने की संभावना है। वहीं, इसके साथ आंशिक तौर पर बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।
इन हन राज्यों में आंधी के साथ होगी झमाझम बारिश
आईएमडी के मुताबिक, आगामी 24 घंटों के दौरान, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, ओडिशा के कुछ इलाकों में बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी गई है। इसके साथ ही उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में मामूली बारिश की संभावना है। वहीं, पूर्वोत्तर भारत और तेलंगाना के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है।
वहीं, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में गरज के साथ भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही पूर्वोत्तर राजस्थान और दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बारिश और गरज के साथ बूंदाबांदी का दौर देखने को मिल सकता है।