नई दिल्ली। राजस्थान की 200 में से 199 सीटों पर आज सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान चलेगा। बीजेपी और कांग्रेस नेता अपनी-अपनी का दावा करते हुए नजर आ रहे हैं। राज्यवर्धन राठौड़, दीया कुमारी और किरोड़ी लाल मीणा समेत सात सांसदों को बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में उतारा है।
कुछ सांसद – जिनका नाम पहली सूची में था – उन सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव आयोग का कहना है कि सुबह 9:30 बजे तक 9.77% मतदान दर्ज किया गया। कांग्रेस नेता प्रताप खाचरियावास ने जयपुर के मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए पहुंचे हैं।
वोट डालने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि – सभी लोग काम को देखें और वोट करें।….विकास के नाम पर वोट जा रहा है और सभी विकास के नाम पर पंजे का बटन दबाएंगे। लोगों को पता चलना चाहिए कि एक बार फिर से राजस्थान में कांग्रेस की सरकार आ रही है।
#WATCH जयपुर (राजस्थान): राजस्थान मंत्री और कांग्रेस नेता प्रताप खाचरियावास ने जयपुर के मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। pic.twitter.com/ynTEUaZsVz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 25, 2023
राजस्थान के मंत्री और कांग्रेस नेता डॉ. बुलाकी दास कल्ला भी आज वोट डालने के पहुंचे थे। वीडियो बूथ संख्या 62, बीकानेर पश्चिम से है।
#WATCH बीकानेर (राजस्थान): राजस्थान के मंत्री और कांग्रेस नेता डॉ. बुलाकी दास कल्ला ने अपना वोट डाला। वीडियो बूथ संख्या 62, बीकानेर पश्चिम से है। pic.twitter.com/SEbZFBkjEl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 25, 2023
राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने वोट डालने के बाद बताया कि – करीब 3 लाख लोग पोलिंग पार्टी में लगे हुए हैं। 1.73 लाख पुलिसकर्मी भी मतदान कार्य में जुटे हुए हैं। मैं राजस्थान के लोगों से यहीं कहना चाहता हूं कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में आएं और मतदान करें।”…
#WATCH जयपुर: राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने कहा, "करीब 3 लाख लोग पोलिंग पार्टी में लगे हुए हैं। 1.73 लाख पुलिसकर्मी भी मतदान कार्य में लगे हैं। मतदाताओं में उत्साह है। मैं राजस्थान के लोगों से अपील भी करूंगा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में आएं और मतदान करें।"… pic.twitter.com/t9sBw2H2gk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 25, 2023
भाजपा सांसद सुभाष चंद्र बहेरिया और उनकी पत्नी रंजना बहेरिया वोट डालने के लिए दोपहिया वाहन पर भीलवाड़ा के लिए एक मतदान केंद्र पर पहुंचे।
#WATCH राजस्थान: भाजपा सांसद सुभाष चंद्र बहेरिया और पत्नी रंजना बहेरिया वोट डालने के लिए दोपहिया वाहन पर भीलवाड़ा के एक मतदान केंद्र पर पहुंचे। pic.twitter.com/p01V69kU65
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 25, 2023
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने अपना वोट डाला।
#WATCH झालावाड़ (राजस्थान): राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने अपना वोट डाला। वीडियो 32 सामुदायिक केंद्र हाउसिंग बोर्ड कमरा नंबर 2 से है। pic.twitter.com/I0Acpu5O5i
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 25, 2023
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने वोट डालने के बाद कहा, “मेरा आग्रह सभी मतदाताओं से है, विशेषकर नए मतदाताओं को कहूंगी कि जोरदार तरीके से वोट डालें, कमल खिलाएं और देश के लिए एक बड़ा…
#WATCH झालावाड़: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए वोट डालने के बाद राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने कहा, "मेरा आग्रह सभी मतदाताओं से है, विशेषकर नए मतदाताओं को कहूंगी कि जोरदार तरीके से वोट डालें, कमल खिलाएं और देश के लिए एक बड़ा… pic.twitter.com/BAngMoz0N8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 25, 2023
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने कहा, “मेरा आग्रह सभी मतदाताओं से है, विशेषकर नए मतदाताओं को कहूंगी कि जोरदार तरीके से वोट डालें, कमल खिलाएं और देश के लिए एक बड़ा कदम उठाएं।”