VIDEO: दुबई में बारिश से हाहाकार, दरिया में बदला शहर, नाव की तरह तैरती दिखी गाड़ियां

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्लीः दुनिया में जब बड़े शहरों और शान ओ शौकत के लिए किसी स्थान का जिक्र होता है तो उसमें एक नाम दुबई का भी आता है। यहां के लोग लग्जरी जिंदगी जीने के लिए जाने जाते हैं। इतना ही नहीं रेगिस्तान के बीच बसे इस शहर में दुनियाभर से लोग चकाचौंध के देखने आते हैं। कहने के लिए तो दुबई में मुस्लिम धर्म के मानने वाले ज्यादा रहते हैं, लेकिन बाकी कम्युनिटी के लोग भी यहां घूमना पसंद करते हैं।

पता नहीं कब किस शहर या गांव पर क्या मुसीबत टूट जाए, जिसका अंदाजा लगाना भी काफी मुश्किल होता है। अपनी सुंदरता के लिए लोगों के दिल में बसा दुंबई आज खून के आंसू रो रहा है। यहां बारिश हने हालात इतने बदतर कर दिए हैं कि गाड़ियां भी पानी में तैरती दिखाई दे रही हैं, जिन्हें देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

दुबई में बारिश ने हालात कर दिए बेकाबू

अपनी रोशनी से दुनियाभर के लोगों को चकाचौंध देने वाले दुबई में अचानक बारिश ने सबकुछ बिगाड़ कर रख दिया। शहर में जगह-जगह पानी भर गया। इतना ही नहीं मेट्रो स्टेशन, एयरपोर्ट, मॉल, सड़के और फाइव स्टार होटल भी पानी-पानी हो गए। जगह-जगह इतना पानी भर गया कि लग्जरी कारें भी सड़कों पर नाव में तब्दील हो गई।

कमाल कि बात यह है कि जहां कभी धूल उड़ती थी, वहां पानी ने शहर को अपने रौद्र रूप का शिकार बना लिया। हाईवे और लोकल सड़कों पर दौड़ते वाहन अब नाव में बदल गए। दुनिया की नाम गाड़ियों में शुमार टेस्ला के वेरिएंट भी पानी में तैरते दिखे। सबको हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

सड़कों पर तैरती गाड़ियां

आप देख सकते हैं कि दुबई में इतनी तेजी बारिश हुई कि हाहाकार मच गया। जगह-जगह पानी भर गया। पानी भी फिर इतना कि लग्जरी गाड़ियां नाव की तरह तैरती दिखाई दी, जो हर किसी को हैरान करने के लिए काफी है। लोग अपनी मंजिल पर चढ़कर पानी का नजारा देख रहे हैं। इतना ही नहीं अपने कैमरे और फोन में वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी शेयर कर रहे हैं। हालात को देखकर आप भी तौबा-तौबा करेंगे।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App