नई दिल्लीः आईपीएल के 16वें सीजन के पहले मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स पर 5 विकेट से जबरदस्त जीत हासिल की, जिसके बाद बाद पांड्या पलटन काफी उत्साहित दिखी। इस मैच में दोनों ओर से काफी छक्के और चौके देखने को मिले। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात के सामने 178 रन बनाए।
रनों का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस ने यह लक्ष्य आराम से हासिल कर लिया। इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंध धोनी का छक्का काफी चर्चा का विषय रहा, उन्होंने 200 के स्ट्राइट रेट से 7 गेंदों का सामना कर 14 रन बनाए। इस मुकाबले में उन्होंने एक जबरदस्त छक्का जड़ा। छक्का ऐसा कि हर कोई हैरान रह गया।
इस गेंदबाज पर धोनी ने ठोका करारा छक्का
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मैदान पर एक ऐसा शॉट लगाया कि सब हैरान रह गए। एमएमस धोनी रविद्र जडेजा के आउट होने के बाद पिच पर खेलने के लिए आए थे। धोनी ने 41 साल की उम्र में धमाकेदार करोड़ों क्रिकेटप्रेमियों को उत्साहित कर दिया। ये छक्का धोनी ने आखिरी ओवर में जड़ा।
मिचेल सेंटनर से स्ट्राइक लेकर आए धोनी के सामने जोशुआ लिटिल थे, जो बेहतरीन गेंदबाजों में गिने जाते हैं। धोनी ने लिटिल की तीसरी गेंद पर चिर-परिचित अंदाज में मिड विकेट के ऊपर से कड़क छक्का जड़ दिया।
😂Kar diya bhai! Check out Thala's 200th six for #CSK 💥#IPLonJioCinema #CSKvGT #TATAIPL https://t.co/eMKI8D3FXG pic.twitter.com/BeuUyBEBlf
— JioCinema (@JioCinema) March 31, 2023
इतने महीने बाद धोनी ने मैदान पर जड़ा छक्का
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमसएस धोनी ने 10 महीने बाद तूफानी छक्का जड़ दिया। जानकारी के लिए बता दें कि धोनी 20 मई 2022 को आखिरी बार मैदान पर उतरे थे। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने आखिरी मुकाबले में एक छक्का मार दिया था। वहीं, सीएसके ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 178 रन बनाकर 179 रन लक्ष्य रखा। इस में रुतुराज गायकवाड़ ने विस्फोटक पारी खेलते हुए 50 गेंदों में 4 चौके-9 छक्के ठोक 184 की स्ट्राइक रेट से 92 रन जड़ दिए।