Lucky Plants: वास्तु का सीधा संबंध घर की सुख-समृद्धि से होता है। घर को खूबसूरत बनाने के लिए अलग-अलग जगह पर तरह – तरह के पेड़ – पौधे लगाते हैं। ताकि घर में सुख-समृद्धि का विकास हो सके। वास्तु शास्त्र में ऐसे ही कुछ पौधे के बारे में बताया गया है, जिसे आप अपने घर में लगाकर अपनी किस्मत को चमका सकते हैं। ये पौधे आपके लिए तरक्की के रास्ते खोल देते हैं। लेकिन, इन पौधों को लगाने के साथ ही हमें कुछ बातों को ध्यान में रखने की जरुरत होती है। जैसे सही दिशा, सही पौधे इत्यादि। तो आईये आज हम यहां आपको कुछ ऐसे ही पौधों से रूबरू करवाते हैं।
यह भी पढ़े – घर की खुशियां और बरकत छीन लेते हैं ये अशुभ पौधे, गलती से भी ना लगाएं घर में, तबाह हो जाएगी जिंदगी
यह भी पढ़ें:-खूब बिक रही हैं ये मिड साइज SUV, बहुत ज्यादा है इसकी डिमांड, बस इतनी है कीमत
तुलसी का पौधा
वास्तु जानकारों का कहना है कि तुलसी का संबंध भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी से होता है। ऐसे में घर में तुलसी का पौधा लगाने से धन – धान्य की कभी कोई कमी नहीं रहती है। तुलसी के पौधे को हरा – भरा रखने के लिए रोजाना उसमें जल दें और नियमित रूप से शाम के समय घी का दीपक जलाएं।
नींबू का पेड़
वास्तु में नींबू के पेड़ को भी शुभ बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि नींबू का पेड़ घर में जितने फल देता है, परिवार की उतनी ही आमदनी बढ़ती है। घर में लगा नींबू का पेड़ बुरी नजर से बचाता है। इससे हर प्रकार की नकारात्मक शक्तियां दूर रहती हैं।
पाम ट्री
वास्तु शास्त्र में पाम ट्री को भी बहुत शुभ माना गया है। इस पौधे को लगाने से घर में सकारात्मकता बनी रहती है। ये पौधा घर में ऑक्सीजन के लेवल को बढ़ाता है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Times Bull . Com इसकी पुष्टि नहीं करता है.)