Lucky Plants : पेड़ – पौधे घर की सजावट में अहम भूमिका निभाते हैं, पौधे लगाने से घर की खूबसूरती और भी अधिक बढ़ जाती है। कुछ पौधे पर्यावरण के लिहाज से काफी अच्छे मानें जाते हैं। ऐसे पौधे घर में लगाने से बरकत आती है। इन पौधों को घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ये पौधे आपकी किस्मत भी चमका सकते हैं। ये पौधे तरक्की के रास्ते खोल देते हैं। तो आज हम आपको कुछ ऐसे पौधों के बारे में बात करेंगे, जो वास्तु के हिसाब से काफी अच्छे माने जाते हैं। तो आईये डालते हैं एक नजर।
नौबजिया के पौधे
इस पौधे को बालकनी में लगाना काफी शुभ माना जाता है। यह पौधे घर की खूबसूरती को बढ़ाने के साथ ही चार चांद लगाने का भी काम करता है। ऐसा कहते हैं कि इनको बालकनी में लगाने से आपकी किस्मत चमक सकती है।
बेल का पौधा
वास्तु में बेल के पौधे को भी काफी अच्छा माना गया है। मान्यता है कि बेल के पौधे में भगवान शिव का वास है। जिस घर में भगवान भोलेनाथ का वास होता है, वहां कभी पैसों की तंगी नहीं रहती है। बेल का पौधा लगाने से घर धन-दौलत से भरा रहता है।
एरेका पाम ट्री:
पाम ट्री को भी वास्तु में बहुत शुभ माना जाता है। यह देखने सुंदर होता है। इस पौधे को घर में लगाने से धन – धान्य की कोई कमी नहीं होती है। यह पौधा घर में सौभाग्य लाता है। इसके अलावा घर के लोगों की सेहत भी बेहतर रखता है। इतना ही नहीं यह नकारात्मकता दूर करके सकारात्मकता लाता है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है Timesbull.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।)