Vande Bharat Train: क्या आपने किया है भारत की सबसे तेज चलने वाली वंदे भारत ट्रेन में सफर, देखें कौन सी है ये ट्रेन

Avatar photo

By

Govind

Vande Bharat Train:वंदे भारत एक्सप्रेस को भारत की सबसे तेज़ ट्रेन होने का गौरव प्राप्त है। वंदे भारत एक्सप्रेस को रेलवे की सबसे बेहतरीन ट्रेन कहा जाता है.

वंदे भारत एक्सप्रेस चीता से भी तेज चलती है, हालांकि देशभर में चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की स्पीड में अंतर है। यहां जानें टॉप 5 सबसे तेज वंदे भारत एक्सप्रेस कौन सी हैं।

नई दिल्ली और वाराणसी के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 22436) सबसे तेज़ ट्रेन कही जाती है। यह ट्रेन दिल्ली से वाराणसी के बीच 771 किलोमीटर की दूरी सिर्फ 8 घंटे में तय करती है। इस ट्रेन की औसत गति 96.37 किलोमीटर प्रति घंटा है।

हज़रत निज़ामुद्दीन और रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 20172) 7 घंटे 30 मिनट में 700 किलोमीटर की दूरी तय करती है। इस ट्रेन की औसत गति 95.89 किलोमीटर प्रति घंटा है।

दक्षिण भारत में चेन्नई से कोयंबटूर तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 20643) 497 किलोमीटर की दूरी 5 घंटे 50 मिनट में तय करती है। औसत गति 90.36 किलोमीटर प्रति घंटा है।

दक्षिण भात में सिकंदराबाद और विशाखापत्तनम के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 20707) को 699 किलोमीटर की दूरी तय करने में 8 घंटे 30 मिनट का समय लगता है। इसकी औसत गति 84.21 किलोमीटर प्रति घंटा है।

हिमाचल प्रदेश जाने वाली वंदे भारत को दिल्ली और अंब अंदौरा के बीच 437 किमी की दूरी तय करने में 5 घंटे 15 मिनट का समय लगता है। इस ट्रेन की औसत गति 84.85 किलोमीटर प्रति घंटा है।

Govind के बारे में
Avatar photo
Govind नमस्कार मेरा नाम गोविंद है,में रेवाड़ी हरियाणा से हूं, मैं 2024 से Timesbull पर बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूं,मैं रोजाना सरकारी नौकरी और योजना न्यूज लोगों तक पहुंचाता हूँ. Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App