नई दिल्ली, Up Weather Today : पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की वजह से देश के कई राज्यों में सर्दी बढ़ गई है। तापमान में गिरावट के साथ घना कोहरा भी देखने को मिल रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बढ़ती सर्दी के बीच ही कई राज्यों में बारिश की भी भविष्वाणी की है।
बारिश की वजह से सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। 22-24 दिसंबर के दौरान जम्मू-कश्मीर-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश/बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही 23 दिसंबर को उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा और उत्तराखंड में बारिश की संभावना जताई गई है।
उत्तर प्रदेश में ठंड का कहर जारी है। रात के समय इन दिनों कड़ाके की ठंडक देखने को मिल रही है। सुबह के समय में भी काफी ही ज्यादा ठंड पड़ रही है। लोग घर से बाहर निकलने से पहले सोचने को मजबूर हो गए हैं कि निकले या ना निकले।
हालांकि, अभी भी दिन के वक्त ठीकठाक धूप निकल रही है, जिससे लोगों को सर्दी से हल्की राहत मिल रही है। मौसम विभाग की मानें तो 23 दिसम्बर को यूपी के कुछ इलाके में बारिश होने की संभावना जताई गई है।
यूपी में छाया घना कोहरा
यूपी के कुछ इलाके में सुबह और शाम के समय में घना कोहरा देखने को मिल रहा है। आज यानी 22 दिसंबर को मेरठ और अलीगढ़ में शीतलहर के साथ घना कोहरा छाया रह सकता है।
https://twitter.com/i/status/1738018807938273317
मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में 22 दिसंबर को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम अच्छा बना रहेगा, जबकि 23 दिसम्बर को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। शनिवार को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की भी संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में आज मौसम अच्छा बना रहेगा। पश्चिमी यूपी के कई हिस्सों में घने से लेकर हल्के कोहरा छाया रहेगा। प्रदेश में आज मुजफ्फरनगर, मेरठ, मुरादाबाद, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, बलरामपुर में कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया गया है।
पिछले 24 घंटों के दौरान आज सुबह 08:30 बजे तक न्यूनतम तापमान पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, उत्तरी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में 4-8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यूपी, दक्षिण राजस्थान, म0प्र0, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और आंतरिक ओडिशा के अधिकांश हिस्सों में 8-12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।
पिछले 24 घंटों के दौरान आज सुबह 08:30 बजे तक न्यूनतम तापमान पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, उत्तरी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में 4-8 डिग्री सेल्सियस और यूपी, दक्षिण राजस्थान, म0प्र0, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और आंतरिक ओडिशा के अधिकांश हिस्सों में 8-12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। pic.twitter.com/Oj9nskaGW0
— India Meteorological Department (@Indiametdept) December 22, 2023