नई दिल्ली, Up Weather Today: राजधानी दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में कंपकंपाती सर्दी देखने को मिल रही है। सर्दी की वजह से लोगों की हालत खराब हो रखी है। देश के कई राज्यों में सुबह के समय में घना कोहरा छाए हुए हैं। कोहरे की वजह से सुबह के समय में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर पश्चिम भारत में अगले 2-3 दिनों तक सुबह के वक्त में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। उत्तर प्रदेश में मौसम का रुख लगातार बदलता हुआ नजर आ रहा है। अब कड़ाके की ठंड ने राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10℃ के नीचे पहुंचा दिया है। लखनऊ में न्यूनतम तापमान ने रिकॉर्ड बना दिया है।
छाए रहेंगे बादल
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 23 दिसंबर को बादल छाए रहेंगे और न्यूनतम तापमान में औसतन 1-2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही प्रदेश के कई जिलों में घने कोहरे की भी संभावना जताई गई है।
अयोध्या में रिकॉर्ड तोड़ पड़ रही ठंड
शुक्रवार को अयोध्या में सबसे कम 5.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। अयोध्या में सर्दी की वजह लोगों का हालत खराब हो रखा हुआ है। गाजीपुर, नजीबाबाद, मुजफ्फरनगर, और मेरठ में भी न्यूनतम तापमान ने रिकॉर्ड बनाया है।
- गाजीपुर: 6.4℃
- नजीबाबाद: 6.5℃
- मुजफ्फरनगर: 6.2℃
- मेरठ: 7.3℃
यूपी के इन जिलों में कड़ाके की सर्दी
इसके साथ ही, मुरादाबाद, शाहजहांपुर, बरेली, हमीरपुर, फतेहगढ़, सुल्तानपुर, फतेहपुर, कानपुर शहर, गोरखपुर, बहराइच, और प्रयागराज में भी न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट दर्ज किया गया है:-
- मुरादाबाद: 8.7℃
- शाहजहांपुर: 7.5℃
- बरेली: 7.6℃
- हमीरपुर: 8.2℃
- फतेहगढ़: 8.5℃
- सुल्तानपुर: 7.2℃
- फतेहपुर: 8.2℃
- कानपुर शहर: 8.2℃
- गोरखपुर: 8.7℃
- बहराइच: 8.6℃
- प्रयागराज: 9.3℃
23 से 28 दिसंबर तक कैसे रहेगा मौसम?
मौसम विभाग की मानें तो 23 से 28 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जबकि 24, 25 और 26 दिसंबर को पश्चिमी यूपी में कुछ जगहों पर घना कोहरा एक बार फिर से देखने को मिल सकता है।
उत्तर प्रदेश में ठंडक के साथ आने वाले मौसम में बदलाव की संकेत हैं। दिसंबर का महीना अब कुछ ही दिनों में खत्म होने वाले है, ऐसे में हर साल जनवरी के महीने में काफी कड़ाके की सर्दी पड़ती है।