UP WEATHER: भीषण गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला, इन इलाकों में दी झमाझम बारिश की चेातवनी

Avatar photo

By

Vipin Kumar

UP WEATHER UPDATE: देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से रंग बदलता जा रहा है, जिससे अधिकतर स्थानों पर गर्मी का स्तर काफी बढ़ता जा रहा है। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की बात करें तो मौसम में गर्मी देखने को मिल रही है, जिससे बचाव को लोग छाता लेकर निकलना मुनासिब समझ रहे हैं। माना जा रहा है कि एक बार फिर उत्तर प्रदेश में मौसम काफी बिगड़ सकता है, जिसके कयास लगाए जा रहे हैं।

एक ताकतवर पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के ऊपर मंडरा रहा है, जिसका असर भारत के कई राज्यों में देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ का असर 11 अप्रैल तक लखनऊ पहुंचने की उम्मीद जताई गई है।

यूपी की राजधानी लखनऊ सहित राज्य के अधिसंख्य जिलों सामान्य से भारी बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है। पश्चिमी विक्षोभ का समय बीतने के बाद प्रदेशभर में भीषण गर्मी की संभावना जताई गई है। ऐसे में अगले दो सप्ताह भीषण गर्मी जैसी परिस्थिति बनने की उम्मीद है। तेज गर्मी की संभावना के बीच स्कूलों और कॉलेजों के समय में बदलाव के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

दिन में गर्मी, शराम को बादलों ने दी राहत

आईएमडी के अनुसार, आगामी 10 दिन से पड़ रही तेज गर्मी की वजह से शनिवार को मौसम ने करवट बदल ली। शाम तक आसमान में बादलों की आवाजाही का दौर जारी रहा। इससे लोगों को मामूली गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग की मानें तो आगामी तीन से चार दिन जिले के कई हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।

दिन के चढञते ही लोगों को गर्मी और तपिश का सामना करना पड़ेगा। यहां दोपहर बाद आसमान में बादल मंडराने लगे। शाम होते-होते हवा चली और गर्मी से लोगों का पीछा छूटा। यह आंशिक गिरावट के साथ 40.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो अप्रैल के औसत तापमान से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा। शनिवार को भी प्रयागराज लगातार पांचवां दिन प्रदेश में सबसे गर्म रहा।

इन हिस्सों में बारिश

मौसम विभाग की मानें तो आगामी 24 घंटे में असम, अरुणाचल प्रदेश और गंगीय पश्चिम बंगाल के पूर्वी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड के कुछ हिस्सों, विदर्भ और दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी गई है।

उत्तरी तेलंगाना में हल्की बारिश होने की उम्मीद जताई गई है। तटीय कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप में छिटपुट बारिश देखने को मिल सकती है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की बारिश और ऊपरी इलाकों में बर्फबारी होने की उम्मीद जताई गई है।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App