नई दिल्ली– समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव अपने बयानों को लेकर लगातार सुर्खियों में रहते हैं। और उनके बयान उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के अलग-अलग मुद्दों पर लगातार देखने को मिलते हैं। इस बीच हम आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश की सियासत में भूचाल आया हुआ है। और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव इजरायल और हमास में चल रहे युद्ध को लेकर बड़ा बयान दिया उन्होंने क्या कुछ कहा है हम आपको बताते हैं।
जानकारी के अनुसार हम आपको बता दे कि समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि भारत की जनता और उत्तर प्रदेश की जनता को भारतीय जनता पार्टी गुमराह कर रही है। भारतीय जनता पार्टी बस इजराइल का झंडा लगा दो। उसी को दिखाकर जनता को ठगना चाहती है। यही देश में हो रहा है। उन्होने आगे कहा भारत की जनता पूरी तरीके से समझ चुकी है और आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में भारत की जनता भारतीय जनता पार्टी का देश से सफाया कर देगी।
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने आगे कहा कि देश में महंगाई चरम पर है युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। लेकिन भारतीय जनता पार्टी को इससे फर्क नहीं पड़ रहा है। भारतीय जनता पार्टी सिर्फ भारत की जनता को ठगने का काम कर रही है।
सपा प्रमुख ने आगे कहा कि हम किसी भी लड़ाई के सख्त खिलाफ है अगर किसी की जान जाती है तो हम उसके विरोध में आकर खुद खड़े हो जाते हैं। और हर तरीके से हर मुद्दे को उठाने का काम करते हैं। हम किसी भी आतंकवादी के खिलाफ है। हमारा किसी भी आतंकवाद का कोई समर्थन नहीं है। ना ही मैं किसी आतंकवादी का समर्थन करता हूं। लेकिन जिस तरीके से उद्योगपतियों के निवेश बढ़ाए जा रहे हैं। और जमीन पर गरीब भूखा मर रहा है। उसको देश की केंद्र की सरकार भारतीय जनता पार्टी की सरकार नहीं देख रही है।
उन्होंने और आगे कहा कि 2024 में लोकसभा का चुनाव गरीब है। भारत की जनता ने सब कुछ देख लिया है और उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटें इंडिया गठबंधन के खाते में जाने वाली है। और आने वाले 2024 के चुनाव में इंडिया गठबंधन की फतेह होने वाली है।