UP Police Constable Paper Leak: यूपी सिपाही भर्ती का पेपर हुआ लीक! UPPPRB ने दी बड़ी जानकारी

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती की परीक्षा में पीपर लीक होने की खबर सामने आआी है। सोशल मीडिया पर पेपर के कुछ स्क्रीनशॉट्स और फोटोज के साथ लीक होने का दावा किया जा रहा है। 17 फरवरी को दूसरी पाली में आयोजित हुई यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर आउट हो गया था। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर यूजर्स एक्स पर दावा कर रहे हैं कि दूसरी पाली का पेपर के साथ वायरल हो रहा था।

इन दावों में यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने ट्वीट कर जरूरी जाकारी साझा कर दी है। उत्तर प्रदेश सरकार कड़ी निगरानी में यूपी पुलिस की भर्ती का आयोजन करा रही है, जिसके लिए चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं। पुलिस भर्ती से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको जरूरी बातों का ध्यान रखना होगा।

जानिए यूपी पुलिस भर्ती से जुड़ी जरूरी बातें

उत्तर प्रदेश पुलिस में 60,244 सिपाहियों के पदों पर भर्तियां चल रहा है, जिसमें 48 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों की परीक्षा का आयोजन चल रही है। दो दिवसीय 17 और 18 फरवरी को आयोजित हो रही भर्ती परीक्षा को सुचारू और शुचितापूर्ण ढंग से कराने के लिए सुरक्षा की कड़ी व्यवस्थाएं की गई थी। इस बीच पेपर लीक खबर परेशान करने वाली है। यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने पेपर लीक खबर से साफ इनकार कर दिया है और वायरल दावों की जांच करने की बात की जा रही है।

यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर ट्वीट कर पेपर लीक के दावों को गलत करार दिया था। बोर्ड के अनुसार, सोशल मीडिया पर पेपर लीक को लेकर भ्रम फैलाने का काम किया जा रहा है। UPPPRB ने ट्वीट में लिखा, ‘प्रारंभिक जांच में पाया गया कि अराजक तत्वों द्वारा ठगी के लिए Telegram की Edit सुविधा का प्रयोग कर सोशल मीडिया पर पेपर लीक संबंधी भ्रम फैलाने की कोशिक की जा रही है। बोर्ड एवं @Uppolice इन प्रकरणों की निगरानी के साथ इनके सोर्स की गहन जांच कर रहा है।

यूजर्स ने कही बड़ी बात

पेपर लीक की वायरल हो रही खबरों के बीच यूजर्स इसे सच बता रहे हैं। एक्स पर एक यूजर ने एक्स भर्ती बोर्ड की ट्वीट के बाद लिखा, ‘लेकिन आप देखे तो ये second shift का पेपर है जो 5 बजे के बाद छूटा है। इसमें निकलने में 15 से 20 मिनट लगता है और बाहर आकर आंसर लिखने में भी 10 मिनट, और पेपर साफ साफ दिखाई दे रहा है। पेपर की फोटो दिन में कड़ी धूप में खींची गई है। धूप तो एडिट नहीं की जा सकती है, कुछ तो गड़बड़ हुई है।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App