नई दिल्लीः अगर आप पुलिस विभाग में नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो फिर यह खबर बड़े ही काम है। सरकार अब जल्द ही पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल के पदों पर बंपर भर्तियां निकालने जा रही है। यह भर्तियां देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में निकालीं जाएंगी, जिसका नोटिफिकेशन जल्द जारी किया जाना संभव माना जा रहा है।
यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार करीब 62,000 पदों पर पुलिस भर्ती करेगी, जिसकी अधिसूचन किसी भी दिन जारी हो सकती है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर तो नोटिफिकेश की तारीख पर कुछ नहीं कहा है, लेकिन मीडिया की खबरों में बड़ा दावा किया जा रहा है।
जानिए भर्ती से जुड़ी जरूरी बातें
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की तरफ से आवेदन करने के लिए कुछ जरूरी शर्तें तय की जानी संभव मानी जा रही हैं। अगर आप यूपी के निवासी हैं और सिपाही की तैयारी में जुटे हैं तो पहले जरूरी शर्तों जान लें, जिससे किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी। इसके लिए सबसे पहले तो आप 12वीं पास उत्तरीण होने चाहिए।
अगर आप 12वीं पास हैं तभी आवेदन कर सकेंगे। इसके साथ ही चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा के बाद पीईटी, पीएमटी, डिटेल मेडिकल परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराना भी शामिल किया गया है। वहीं, ताजा जानकारी के अनुसार, यूपी पुलिस परीक्षा हाइब्रिड आधार पर आयोजित की जाने की संभावना है। इसके साथ ही पेपर कंप्यूटर स्क्रीन पर उपलब्ध होना तय महै।
जानिए पदों का विवरण
उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से सिपाही भर्ती को लेकर कुछ जानकारी सामने आई है, जिसकी चर्चा हर जगह हो रही है। इसमें पुरुष और महिला कांस्टेबल, एसआई और अन्य पदों के लिए 62,424 वैकेंसी होनी तय मानी जा रही है। इनमें 2,469 सब इंस्पेक्टर, 52,699 कांस्टेबल पदों के लिए, 2,430 रेडियो ऑपरेटर के लिए, 545 लिपिक कैडर के लिए, 927 कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए, 2,833 जेल वार्डन के लिए और 521 स्पोर्ट्स कोटा नागरिक पुलिस में भरे जाएंगे। आप योग्यता के अनुसार फटाफट आवेदन कर सकते हैं।