Unlucky Plants: वाास्त शास्त्र का जीवन में बहुत महत्व है। वास्तु दोष होने की वजह से इसका असर हमारे जीवन पर काफी ज्यादा पड़ता है। पौधे लगाने से न सिर्फ घर की शोभा बढ़ती है, बल्कि इससे चारों तरफ हरियाली भी छाई रहती है। लेकिन वास्तु की मानें तो हमें घर में हर तरह के पेड़ – पौधे नहीं लगाने चाहिए।
कुछ प्लांट्स ऐसे होते हैं, जिन्हें घर में रखते ही आपके बुरे दिन शुरू हो जाते हैं। इसलिए वास्तु में इन पौधों को घर में लगाने से मना किया गया है। कहते हैं इन पौधों को लगाने से आपकी तरक्की रुक जाती है और पूरी तरह से कंगाल हो जाते हैं। तो आईये आपको बताते हैं कि घर में किन – किन पौधों को नहीं लगाना चाहिए।
कपास
वास्तु शास्त्र में कपास के पौधे को बेहद ही अशुभ बताया गया है। कहते हैं कि ये पौधा दुर्भाग्य का कारण बनता है। इस पौधे को लगाने से घर में तंगी बढ़ाता है, इसलिए कपास के पौधे को गलती से भी घर में नहीं लगाना चाहिए।
बबूल
बबूल का पौधा घर में नहीं लगाना चाहिए। इस पौधे की मौजूदगी से घर में बवाल हो जाता है। इस पौधे को घर में लगाने से बच्चों की तबियत पर काफी बुरा प्रभाव पड़ता है।
इमली का पेड़
वास्तु के अनुसार इमली का पेड़ घर में नकारात्मक प्रभाव लेकर आता है, इसलिए इस पौधे को घर में नहीं लगाना चाहिए। घर में इमली का पेड़ लगा होने से नकारात्मक शक्तियों और बुरी नजर लगने का डर रहता है। इस वजह से इस पौधे को घर में लगाने से वर्जित किया गया है।
कैक्टस का पौधा
घर में कैक्टस का पौधा लगाने से कलह बढ़ाता है। इतना ही नहीं इस पौधे को लगाने के बाद घर की आर्थिक स्थिति खराब हो जाती है। यह पौधा घर में उदासी लेकर आता है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. timesbull.com इसकी पुष्टि नहीं करता है.)