नई दिल्लीः बिहार में एक बार सियासी गर्मी देखने को मिल रही है, जिसपर हर किसी की नजरें टिकी हुई हैं। अब सभी को इस बात का इंतजार है कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार का फैसला क्या होगा। क्या वे महागठबंधन में बने रहेंगे या फिर एनडीए के साथ मिलकर सरकार बनाएंगे।
इतना ही नहीं कयास तो यह भी लगाए जा रहे है कि नीतीश कुमार इस्तीफा देकर विधानसभा भंग भी कर सकते हैं। हालांकि अभी आरजेडी और जेडीयू में बना गठबंधन आधिकारिक तौर पर टूटा नहीं है। ऐसे में सभी को यह असमंजस है कि सीएम नीतीश कुमार क्या करने वाले हैं। इसे लेकर सभी नेताओं में लगातार कंफ्यूजन बना हुआ है। कंफ्यूजन को दूर करने के लिए आरजेडी और लेफ्ट ने नीतीश कुमार से तस्वीर साफ करने की अपील की है।
आरजेडी ने कही बड़ी बात
आरेजेडी के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने बिहार गठबंधन के मुखिया नीतीश कुमार से तस्वीर साफ करने की अपील की है। मनोज झा ने कहा कि हम तो बिहार सीएम नीतीश कुमार जी से ही आग्रह कर सकते हैं कि शाम तक इस कंफ्यूजन को दूर कर दें।
आगे कहा कि ये जो गठबंधन को लेकर संशय बना हुआ, जिससे आम जनजीवन भी प्रभावित होता दिख रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव तीन-चार जगह तिरंगा फहराकर आ रहे हैं। उस हिसाब से हमारी तरफ से सब स्पष्ट है। उन्होंने कहा कि संशय मीडिया में चल रहा है वो संशय हमारे लिए भी रहता है। दूसरी ओर नीतीश कुमार अपने पत्ते कब खोलते हैं यह बड़ा सवाल बना हुआ है।
विधायक महबूब आलम ने भी नीतीश से की बड़ी अपील करते हुए कहा कि नीतीश जी स्पष्ट करें क्या करना है। जनता भ्रम की स्थिति में है। इसके सात ही विजय चौधरी ने सभ ठीक करार दिया।
शिवानंद तिवारी ने जताई निराशा
बिहार में चल रहे सियासी उठा-पटक को देखते हुए आरजेडी के दिग्गज नेता शिवानंद तिवारी ने बिहार की इस राजनीतिक उथल-पुथल पर निराशा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कहने के लिए क्या है, क्या कह सकते हैं। इसके साथ ही मेरी कल नीतीश से बात हुई थी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि मैंने मिलने के लिये समय मांगा था। इसके साथ ही अभी तक मुझे कोई खबर नहीं मिली। नीतीश वहां चले जाएंगे, इसकी हम कल्पना नहीं कर सकते।