नई दिल्ली- लखनऊ में बेखौफ चोरों ने मां पूर्वी देवी एवं महाकालेश्वर मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि लाखों रुपए का चढ़ावा और मां के मुकुट लेकर चोर फरार हो गए। इस घटना का पूरा वीडियो मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जब सुबह भक्त मंदीर पहुंचे तो देखा मंदिर का ताला टूटा हुआ है। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी।
पूरा मामला ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत मां पूर्वी देवी महाकालेश्वर मंदिर का है। जहां पर शुक्रवार सुबह जब मंदिर के पुजारी मंदिर में पूजा करने के लिए पहुंचे। तो देखा कि मेन गेट का ताला टूटा हुआ है। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। वही मंदिर के पुजारी ने बताया कि रोज की तरह देर शाम आरती होने के बाद मंदिर को बंद कर दिया गया था। राम दरबार और मेन गेट के पीछे की जाली को भी बंद कर दिया गया था। उसके बाद देर रात में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। जब सुबह आरती पूजन के लिए मंदिर पहुंचे तो सब ताले टूटे मिले. अंदर जाकर देखा गया. तो राम दरबार और माता के भवन में ताले टूटे पड़े थे। जो माता की मूर्ति पर आभूषण सोने के मुकुट और दो चांदी के मुकुट के साथ मे राम दरबार के सभी चांदी के आभूषण मुकुट कंगन वसुरी और दानपात्र में रखा सारा चढ़ावा कुछ नहीं था।
इस घटना के बाद मंदिर के संस्थापक और संयोजक प्रमोद कुमार शुक्ला ने कहा कि अब नियत इतनी खराब हो गई कि लोग मंदिर को भी निशाना बनाने लगे।आगे कहा मां के दरबार में चोरी हुई सावन का महीना चल रहा है। इस महीने में भगवान भोलेनाथ की कृपा हम सब पर बरसती है। लेकिन जिस तरीके से मंदिर में यह घटना कारित हुई है। इससे बहुत आहत है। प्रशासन से मांग करते हैं कि जिन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है। उन पर कार्यवाही होनी चाहिए। आगे उन्होंने कहा कि वीडियो में साफ तौर से देखा जा रहा है कि जो लोग ताले को तोड़कर अंदर आते हैं और सारा सामान लेकर फरार हो जाते हैं।
मंदिर के भक्त धर्मेंद्र तिवारी, शुभम टंडन, विनीत शर्मा, विपिन, विनोद, समेत 1 दर्जन से अधिक भक्तों ने कहा कि ये मंदिर सैकड़ों साल पुराना है। आज तक कभी इस मंदिर से एक रुपए चोरी नहीं हुआ था। लेकिन इस बार मां के दरबार से इतनी बड़ी चोरी हो गई। प्रशासन को हर तरीके से जांच कर आरोपियों पर सख्त कार्यवाही करनी चाहिए।
ठाकुरगंज थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलते ही तत्काल प्रभाव से मौके पर पहुंच गए थे। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को हिरासत में लेकर उन्हें सलाखों के पीछे डाला जाएगा। हर तथ्य पर जांच पड़ताल की जा रही है। आखिरकार इस घटना को अंजाम कैसे दिया गया इस पर भी जाँच की जा रही है।