भोजपुरी सिंगर गुंजन सिंह का एक और नया भोजपुरी गाना ‘बेबी तेरा धंधा गंदा है’ रिलीज होते के साथ ही तेजी से वायरल हो चुका है। बता दे, गुंजन सिंह भोजपुरी सिनेमा के सबसे मशहूर सिंगर्स में से एक हैं। उनके सभी गाने रिलीज होते ही धमाल कर देते हैं। सावन सीजन में गुंजन सिंह के कई भोजपुरी गाने रिलीज हुए हैं और ये सभी गाने सुपरहिट रहे हैं। वही अब गुंजन का ये गाना भी रिलीज हो चुका है जिसे लोगों का बहुत प्यार मिल रहा है।
बता दे आपको की,14 अगस्त को गुंजन का नया भोजपुरी गाना ‘बेबी तेरा धंधा गंदा है’ स्पीड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ था। इस गाने को लोगो ने गजब का रिस्पॉन्स दिया है। गाने ने एक ही दिन में एक मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है।यही नही खबर लिखे जाने तक इस गाने के 1,110,870 व्यूज हैं और ये आंकड़ा तेजी से बढ़ता ही जा रहा है। इतने गजब और शानदार रिस्पॉन्स के लिए गुंजन सिंह ने अपने फैंस को सोशल मीडिया पर धन्यवाद भी दिया है।
अगर हम गाने की बात करें तो इस गाने में एक्ट्रेस नीलम राजपूत बहुत ही ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं। उनकी हॉट अदाएं सभी को अपना दीवाना बना रही हैं। गुंजन और नीलम दोनो की केमिस्ट्री बेहद ही आकर्षक लग रही है। इस गाने में और भी कई खूबसूरत हसीनाएं देखने को मिल रही है, जिस वजह से गाना काफी देखा जा रहा है। आपको बता दें कि इस सुपरहिट गाने को गुंजन सिंह के साथ गाया है भोजपुरी के फेमस सिंगर खुशबू तिवारी ने। गाने का म्यूजिक दिया है शुभम राज ने और गाने को लिखा है यादव राज ने, गाने के डायरेक्टर ऐश्वर्य शर्मा हैं।
यहां भी जरूर पढ़े : Ration Card: राशन कार्ड धारकों की होगी बल्ले-बल्ले, सरकार ने फ्री राशन को लेकर लिया ये बड़ा फैसला
यहां भी जरूर पढ़े : राशन कार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर, अब गल्ला के साथ मिलेंगे 5 LED बल्ब, जल्दी जानें कैसे?