नई दिल्ली- समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य अक्सर अपने विवादित बयानों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। कभी रामचरितमानस पर विवादित बयान देते हैं तो कई साधु संतों पर विवादित टिप्पणी कर देते हैं। हाल ही में स्वामी प्रसाद मौर्य के ऊपर जूता भी फेंका गया था जूता फेंकने वाला स्वामी प्रसाद मौर्य के बयानों से नाराज था। इस बीच इस बार भी स्वामी प्रसाद मौर्य ने हिंदू धर्म को लेकर विवादित बयान दे डाला स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि हिंदू नाम का कोई धर्म नहीं है। हिंदू धर्म सिर्फ धोखा है।
आपको बता दे कि इस बार सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने हिंदू धर्म को लेकर ऐसा विवादित बयान दिया है। जो वायरल हो गया उन्होंने ट्विटर पर अपने एक वीडियो पोस्ट की उसमें कहा है कि ब्राह्मणवाद की जड़े बहुत गहरी और सारी विश्व माता का कारण भी ब्राह्मणवाद हिंदू नाम का कोई धर्म नहीं है। ना ही हिंदू धर्म है। हिंदू धर्म केवल धोखा है सही मायने में जो ब्राह्मण धर्म है।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
ब्राह्मणवाद की जड़े बहुत गहरी है और सारी विषमता का कारण भी ब्राह्मणवाद ही है। हिंदू नाम का कोई धर्म है ही नहीं, हिंदू धर्म केवल धोखा है। सही मायने में जो ब्राह्मण धर्म है, उसी ब्राह्मण धर्म को हिंदू धर्म कहकर के इस देश के दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों को अपने धर्म के मकड़जाल में… pic.twitter.com/351EJeSBlY
— Swami Prasad Maurya (@SwamiPMaurya) August 27, 2023
उसकी धर्म इस ब्राह्मण धर्म को हिंदू धर्म कहकर इस देश के दलितों आदिवासियों पिछड़ों को अपने धर्म के मकडजाल में फंसने की एक साजिश है।
इसके बाद सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा अगर हिंदू धर्म होता तो आदिवासियों का भी सम्मान होता दलितों का भी सम्मान होता पिछड़ों का भी सम्मान होता है। लेकिन क्या विडंबना की आदिवासी समाज से आने वाले राष्ट्रपति को मंदिर में जाने से रोक दिया जाता है।
स्वामी प्रसाद मौर्य ने इसके बाद पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भी लेकर बड़ा बयान दिया है। और अपनी बात कह दी उन्होंने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भी राजस्थान के ब्रह्मा मंदिर जाने से रोका गया था। उन्हें इसलिए रोका गया था। क्योंकि वह दलित समाज से आते थे।
स्वामी प्रसाद मौर्य ने इस दौरान यह भी कहा कि अखिलेश यादव के सीएम आवास छोड़ने पर मुख्यमंत्री आवास पहले गोमूत्र से फिर गंगाजल से धोया गया था। यह इसलिए किया गया था। क्योंकि अखिलेश यादव पिछले समाज से आते हैं।
फिलहाल स्वामी प्रसाद मौर्य का यह वीडियो वायरल हो रहा अब देखना यह होगा कि उनके इस बयान के बाद यूपी की सियासत में क्या हलचल देखने को मिलती है।