नई दिल्ली- उत्तर प्रदेश में घोसी उपचुनाव को लेकर सियासी संग्राम जारी है। इस बीच आरोप और प्रत्यारोप का दौर लगातार देखने को मिल रहा है। कभी भारतीय जनता पार्टी सपा को निशाने पर लेती है। तो कभी समाजवादी पार्टी भारतीय जनता पार्टी पर सवाल खड़ें करती है। इस बीच अपने-अपने प्रत्याशियों की जीत सुरक्षित करने के लिए पूरी ताकत से घोसी विधानसभा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश के बड़े नेता पहुंच रहे हैं। वहीं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष,राष्ट्रीय महासचिव समेत सपा के दर्जनों नेता घोसी विधानसभा पहुंचकर अपने प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने की अपील करते हुए नजर आ रहे हैं।
ऐसे भी सपा के राष्ट्रीय महासचिव और वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव घोसी विधानसभा अपने प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने सीएम योगी को लेकर बड़ीं बात लिए हम आपको बताते हैं कि सपा के राष्ट्रीय महासचिव ने क्या कुछ कहा है।
इस दौरान संबोधित करते हुए सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने कहा कि पूरी तरह से समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी यहां से जीतने जा रहा है। पूरा माहौल बन चुका है। सभी वर्ग के लोग सुधाकर सिंह का सपोर्ट कर रहे हैं। लेकिन प्रशासन की तरफ से और यहां जो सरकार के मंत्री घूम रहे हैं। वह प्रशासनिक अधिकारियों पर दबाव बनाने का काम कर रहे हैं। तभी जनता पूरी तरह से समझ चुकी है। और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह के साथ है। और इन्हीं के पक्ष में माहौल बनता हुआ नजर आ रहा है। और इस बार घोषित उपचुनाव में समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी जीतने जा रहा है।
इस दौरान शिवपाल यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हमारी सीएम योगी से बातचीत होती रहती है। जब शिवपाल यादव से एक सवाल किया गया कि क्या मुख्यमंत्री से आपके अच्छे संबंध है। इस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि क्यों होने ही चाहिए क्योंकि पूरे प्रदेश का मुख्यमंत्री एक होता है। लेकिन बीजेपी के राज में या कुछ बदला हुआ लग रहा है।
यही नहीं उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हमारा बहुत सम्मान करते हैं। मुख्यमंत्री हमारी बातों को सुनते हैं और जब भी मैं बात करना चाहता हूं। मेरी बात बहुत आसानी से मुख्यमंत्री जी से हो जाती है।